चीन में अधिक वेतन की नौकरी छोड़ वेटर क्यों बन रहे हैं युवा?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारत में इस तरह की खबरें कई बार सुनने को मिल जाती हैं कि एक छोटी सी सरकारी नौकरी के लिए बड़ी-बड़ी डिग्रीधारी आवेदन करने लगते हैं. देश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और जरूरत के हिसाब से नौकरियां पैदा नहीं हो पा रही हैं. चीन में भी कुछ ऐसा ही हाल हो रहा है. वहां भी बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. लेकिन इसके साथ ही चीन में एक नया ट्रेड देखने को मिल रहा है. वहां बड़ी संख्या में युवा उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़ कर वेटर या अन्य स्वरोजगार के काम अपना रहे हैं.

ऐसे युवाओं में महिलाएं भी
चीन में कई युवा, जिनमं महिलाएं भी शामिल है, ने बहुत अधिक वेतन वाली नौकरियां छोड़ी हैं और शारीरिक श्रम वाले ऐसे रोजगार अपनाए हैं जिनमें उनके वेतन का बहुत ही कम अंश मिलता है. इनमें वेटर, कैशियर, बरिस्ता आदि जैसे काम शामिल है. चीन के लियाओनिंग की एक 25 वर्षीय महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि उसने उच्च वेतन वाला कंस्ल्टिंग की नौकरी छोड़ दी है.

बेरोजगारी के रिकॉर्ड
इस महिला ने लिखा है कि उसने नौकरी के साथ ही अंतहीन ईमेल, इंटरव्यू, पीपीटी आदि से छुटकारा पा लिया है और एक बरिस्ता के तौर पर शुरूआत की है जिसमें महीने का वेतन उसके पुराने वेतन का एक अंश ही है. इस तरह का चलन पूरे देश में देखने को मिल रहा है क्योंकि देश भर में बेरोजगारी की दर नए रिकॉर्ड बना रही है.

ज्यादा काबिलियत वाले लोग ज्यादा
इस वजह से एक पूरी की पूरी पीढ़ी ही ज्यादा काबिलियत वाली बेरोजगार होकर रह गई है. इसी तरह टिकटॉक की चीन स्थित पेंरेंट कंपनी बाइटडांस में काम करने एक और चीनी महिला ने एक ईटर खोला है और पूरा दिन खाना पकाने में बिता रही है. उसने भी सोशल मीडिया पर लिखा है कि वह यही कहना चाहती है कि वह कंपनी छोड़ने के बाद बहुत खुश है. उसका शरीर थक जाता है, लेकिन दिमाग बहुत खुश है.

चीनी सोशल मीडिया में दिखा चलन
पिछले कुछ सालों में चीन में यह चलन वहां के सोशल मीडिया के इंटाग्राम संस्करण जिआओहोंगशू के वीडियो और फोटो में देखा जा रहा है जिसमें लोग उन्हें साझा करते हुए अपनी नई भूमिकाओं की जानकारी साझा कर रहे हैं. बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक 12 जून तक इस मंच पर हैशटैग “माय फर्स्ट फिजिकल वर्क एक्सपीरिएंस” ने 3 करोड़ से ज्यादा व्यू हासिल कर लिए हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें