नूडल्स के ऊपर बैठा नजर आता है मेंढक! यहां मिलती है बेहद अजीबोगरीब डिश, देखकर आ जाएगी उल्टी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दुनिया के जितने देश हैं, वहां अलग-अलग तरह के पकवान बड़े ही चाव से खाए जाते हैं. भारत में भी आपको मांसाहारी खाने से लेकर शाकाहारी खाने तक की बेहद लजीज डिशेज खाने को मिलेंगी. पर कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां इतनी अजीबोगीरब डिशेज़ मिलती हैं कि उन्हें देखकर ही घिन आ जाती है, खाना तो बहुत दूर की बात है. इन दिनों तायवान में भी एक डिश (Weird Frog Dish Taiwan) काफी पॉपुलर हो रही है. कहने को तो ये सिर्फ नूडल्स हैं, पर उसके ऊपर मेंढक को बैठा देख, आपकी भूख निश्चित तौर पर मर जाएगी.

ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार तायवान के युनलिन (Yunlin, Taiwan) में एक रेस्टोरेंट है जिसका नाम है युआन रेमन (Yuan Ramen). इस शॉप में रेमन (Taiwanese Ramen Shop) नूडल्स मिलती हैं जो एक प्रकार की नूडल ही है और चीन, तायवान जैसे इलाकों में काफी बिकती है. हाल ही में इस रेस्टोरेंट ने एक डिश इन्वेंट की है, जो पॉपुलर भी हो रही है और दूसरे देश वालों को विचलित कर रही है.

ये भी पढ़ें: कहीं खाते हैं मछली की आंख, कहीं पत्थर को फ्राई कर खाने की है परंपरा! ये हैं दुनिया के 7 अजीबोगरीब नाश्ते

डिश में डाल देते हैं मेंढक
इस डिश की जो सबसे अनोखी बात है, वही सबसे अजीब भी है. वो ये कि इस डिश पर एक मेंढक बैठा नजर आता है. घबराइए मत, मेंढक जिंदा नहीं रहता है, बल्कि पूरी तरह से कुक किया और मसालों के साथ तला-भूना रहता है पर हैरानी इस बात की है कि 200 ग्राम के मेंढक को ना ही पीस में काटा जाता है और ना ही उसकी चमड़ी को अलग किया जाता है. हाल ही में रेमन शॉप ने फेसबुक पर डिश की फोटो पोस्ट कर लोगों से पूछा कि इस डिश का क्या नाम रखा जाए. इसके बाद लोगों ने एक बड़ा ही मजेदार नाम बताया, ‘Frog Frog Frog Ramen’.

इतनी है डिश की कीमत
रेस्टोरेंट ने कहा कि ये डिश सिर्फ मंगलवार और बुधवार की रात ही डिनर में मिलेगी. इसकी कीमत होगी 8 अमेरिकी डॉलर यानी 650 रुपये. अगर किसी को डिश खानी नहीं है, सिर्फ इसकी फोटो खींचनी है तो वो सिर्फ 3.2 डॉलर यानी 260 रुपये देकर ऐसा कर सकते हैं. तायवान के इस शहर में मेंढक एक आम डिश है, इसलिए रेस्टोरेंट ने मेंढक के साथ एक नई डिश का एक्सपेरिमेंट किया जो सफल नजर आ रहा है. हालांकि, अब रेस्टोरेंट ने लोगों से डिश को लेकर फीडबैक मांगा है, अगर उन्हें अच्छे फीडबैक ज्यादा संख्या में मिले तभी वो इस डिश को जारी रखेंगे, नहीं तो बनाना बंद कर देंगे.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें