Bikaneri Bhujia : क्या खाई है बीकानेर की यह स्पेशल भुजिया, देशी घी से होती है तैयार, गजब का होता है स्वाद


 निखिल स्वामी/ बीकानेर. बीकानेर की पहचान विश्व भर में उसके चटपटे और नमकीन स्वाद को लेकर है. यहां एक से बढ़ कर एक आइटम हैं, जिनसे बीकानेर को विश्व भर में पहचान है. इनमें बीकानेरी भुजिया का नाम सबसे ऊपर आता है. बीकानेरी भुजिया की वजह से ही बीकानेर का नाम ग्लोबल नक्शे और ग्लोबल ब्रांड बनकर निकला है. इस भुजिया को आज विश्व के ज्यादातर देशों में यहां से भेजा जाता है साथ ही यहां देश के हर कोने में इस भुजिया को खाया जाता है और इसकी भारी डिमांड रहती है.

बिना भुजिया के नहींं होता भोजन

बीकानेरी भुजिया आज हर घर की थाली में नजर आता है. इस भुजिया के लोग दीवाने ऐसे हैं कि किसी भी मौके और किसी भी जगह तथा किसी भी टाइम इस भुजिया को खाते रहते है. बीकानेर वासी तो इस भुजिया को अपनी थाली से तो दूर ही नहीं करते है और किसी भी समय इस भुजिया को खाने का बहाना बनाकर खाते रहते हैं. इस भुजिया की डिमांड इतनी है की हर साल अकेले बीकानेर से इसका हजारों करोड़ का कारोबार होता है.

देसी घी में बनती है स्पेशल भुजिया

बीकानेर के परकोटे में भुजिया की दुकान करने वाले ऋषि कुमार पुरोहित ने बताया कि वे कई सालों से भुजिया बनाकर बेच रहे है. बीकानेर में भुजिया की कई तरह की वैरायटी मिलती है. बीकानेर भुजिया का हब बना हुआ है. इसका मुख्य कारण है कि यहां की आबो हवा ऐसी है कि यहां के वातावरण में भुजिया बनने पर ही स्वाद बढ़ जाता है. इसमें मोठ, मोगर, मूंगफली तेल या देसी तथा बेसन का उपयोग होता है. इन सब को मिलाकर कई प्रकार की भुजिया बनती हैं. पुरोहित बताते हैं कि उनकी दुकान पर रोजाना शाम तक 100 किलो भुजिया बिक जाती है. उन्होंने बताया कि वे देसी घी में भी स्पेशल ​भुजिया बनाते हैं, जिनकी सप्लाई बाहर के देशों में होती हैत्र

ये भुजिया हैं फेमस

यहां भुजिया माइन यानी बारीक भुजिया, बड़ा भुजिया, तीन नंबर भुजिया मिलते है. इनमें कई भुजिया तो बिना मिर्च की होत हैं तो कई मिर्च वाली. इसके साथ ही डांकोली, गांठिया, मिक्सर, चबानी भुजिया भी काफी फेमस हैं. यहा मीठी चबानी और चटपटी चबानी भी मिलती है.

Tags: Food, Food 18, Hindi news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More