सांसद रवि किशन ने देखी प्रभास की आदिपुरुष फिल्म, कहा- पहले औरंगजेब का महिमामंडन किया जाता था, और अब…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सांसद रवि किशन आदिपुरुष फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे
रवि किशन ने कहा कि फिल्म को ऐतिहासिक ओपनिंग मिलेगी
फिल्म को लेकर युवाओं में जोश को देखते हुए उन्होंने कहा कि अब हिंदुत्व जागृत हुआ है

गोरखपुर. प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष शुक्रवार को रिलीज हुई. गोरखपुर से सांसद रवि किशन फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे. सांसद रवि किशन ने कहा कि अभी तक हमें औरंगजेब के बारे में पढ़ाया जाता था. उसका महिमामंडन किया जाता था, लेकिन जब से केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार आई है तब से स्थिति बदल गई है. अब बड़ी संख्या में युवा भगवान राम की तरफ आकर्षित हुए हैं.

सांसद रवि किशन ने कहा कि फिल्म को ऐतिहासिक ओपनिंग मिलेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि बहुत अच्छी फिल्म बनी है. सभी लोग परिवार के साथ देखने जरूर जाएं. उन्होंने कहा कि यह फिल्म पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी. गोरखपुर में फिल्म हाउसफुल जा रही है. उम्मीद है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी.

फिल्म देखने के बाद रवि किशन ने कहा कि पहले लोग हॉलीवुड फिल्म देखने के बाद अवाक रह जाते थे. मैं कहता हूं कि आदिपुरुष भी उसी टक्कर की है जिसे देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला ही रह जाएगा. यह हमलोगों की बदकिस्मती है कि आज तक हमें औरंगजेब पढ़ाया गया. हमारे इतिहास के पन्नों से फाड़ दिया गया उन महापुरुषों, क्रांतिकारियों और देवी- देवताओं को. या फिर एक लाइन ही जगह मिली. आज हमारा युवा जाग गया है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ध्यानवाद देता हूं, जिन्होंने हमारी सनातनी विचारधारा को जागृत किया. आज हमारे युवाओं में हिंदुत्व जागृत हुआ है. वे देख रहे हैं कि पुरुषों में उत्तम कैसे बनना है.

Tags: Adipurush, Gorakhpur news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें