Cyclone Biparjoy: राजस्थान में तबाही मचाएगा तूफान बिपरजॉय! IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट


पुनीत माथुर/जोधपुर. बिपरजॉय तूफान के कहर के चलते पश्चिमी राजस्थान में विशेष अलर्ट घोषित किया गया है. खासतौर से जोधपुर जालोर और बाड़मेर में विशेष निगरानी के आदेश दे दिए गए हैं. इस बीच एसडीआरएफ की टीमों को भी पश्चिमी राजस्थान में तैनात कर दिया गया है. ताकि किसी भी विकट परिस्थिति से बचा जा सके.

दरअसल बिपरजॉय तूफान गुजरात के कच्छ के रास्ते से होता हुआ पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश करेगा. जिसके चलते पश्चिमी राजस्थान में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने अपनी तमाम टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है. इस बीच एसडीआरएफ की टीमों को भी पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगह पर तैनात कर दिया गया है. एसडीआरएफ की 11 टीम पश्चिमी राजस्थान के 6 जिलों में तैनात की गई है. जिनमें पाली में दो जालौर में तीन सिरोही में दो बाड़मेर में दो जोधपुर और दो जैसलमेर में टीमें तैनात की गई है.

हवा की रफ्तार
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह बिपरजॉय 16 जून को कमजोर होकर जालोर और बाड़मेर में प्रवेश करेगा जिसकी रफ्तार 50 से 60 किमी/घंटा रह जाएगी, लिहाजा प्रदेश में भारी बारिश और आंधी आ सकती है. उनका कहना था कि पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है, 17 जून के बाद यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा.

एसडीआरएफ की टीमें तैनात
प्रत्येक टीम में 19 का जाब्ता तैनात किया गया है ताकि किसी भी विकट परिस्थिति में एसडीआरएफ की टीम तुरंत पहुंच कर सकें एसडीआरएफ की टीमों के अलावा नगर निगम सिविल डिफेंस और विद्युत विभाग की टीमों को भी और अलर्ट किया गया है. सिविल डिफेंस की टीमें भी चौबीसों घंटे ड्यूटी कर रही है ताकि कोई भी सूचना आने पर तुरंत रेस्पॉन्स किया जा सके. वहीं सभी अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं और बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दिए हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 12:12 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More