
निखिल स्वामी/बीकानेर. महिलाओं को कम कीमत और अच्छी क्वालिटी की साड़ियां ज्यादा पसंद आती हैं. ऐसे में महिलाओं के लिए एक ऐसी जगह है, जहां मात्र 100 रुपए में साड़ी मिल जाती है. वो भी अच्छी क्वालिटी की. हम बात कर रहे हैं बीकानेर के मोहता चौक स्थित साड़ियों की मार्केट की. जहां शाम होते ही बड़ी संख्या में महिलाओं की भारी भीड़ खरीदारी करती नजर आती है. देर रात तक खुले रहने वाले इस मार्केट में बीकानेर सहित आसपास के जिलों की महिलाएं खरीददारी करने के लिए आती हैं.
शोरूम से आधी कीमत
दुकानदार अशोक कोठारी ने बताया कि इस मार्केट में साड़ियों की कीमत 100 रुपए से लेकर 700 रुपए तक मिलती है. वे बताते हैं कि शोरूम में जो साड़ियां 1000 रुपए की मिलती हैं. वो यहां 400 से 500 रुपए तक मिल जाती हैं. यहां सभी तरह की साड़ी शोरूम से आधी कीमत में मिलती है. वे बताते हैं कि इस मार्केट के दुकानदार साड़ियों का बड़ा स्टॉक मंगाते हैं. बड़ा स्टॉक मंगाने से कम कीमत लगती है. इस वजह से इस मार्केट में साड़ियों के दाम काफी कम हैं.
देर रात तक खुला रहता है बाजार
अमूमन बीकानेर शहर में जहां अन्य मार्केट जल्दी बंद हो जाते हैं. वहीं यह बाजार देर रात तक गुलजार रहता है. दुकानदार अशोक कोठारी ने बताया कि यह बाजार दोपहर 12 बजे तक खुलता है और रात 11 बजे तक इस मार्केट में दुकानें खुली रहती हैं. यहां जब भी नया साड़ियों का स्टॉक आता है तो बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने आती हैं. यहां साड़ियों के सभी तरह के कलर भी हैं.
यहां साड़ियों की 40 तरह की वैरायटी उपलब्ध
कोठारी ने बताया कि यहां साड़ियों की 40 तरह की वैरायटी मिलती है. इनमें शिफॉन, आरगंजा, मलातन, डोला सिल्क, जॉर्जेट, बनारसी, कॉटन सहित कई तरह की वैरायटी मिलती हैं.
.
Tags: Bikaner news, Latest hindi news, Local18, Rajasthan news, Women
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 09:57 IST






