
उधव कृष्ण/ पटना.अगर आप भी मछलियों की दुनिया में घूमना चाहते हैं तो पटना में स्कूबा डाइविंग तो संभव नहीं है, परपटना के गांधी मैदान में डिज्नीलैंड मेले का आयोजन किया गया है. इस मेले में अद्भुत अंडर वाटर फिश टनल लगाया गया है.जहां पर समुद्री जीवों का दीदार करने का मौका मिल रहा है. इस फिश टनल में 400 से ज्यादा प्रजातियों की 2500 से ज्यादा ताजे पानी और समुद्री मछलियों से रूबरू होने का मौका मिल रहा है. ये मछलियां केरल और चेन्नई के अलावा साउथ के अन्य राज्यों से मंगवाई गई है.
टनल में घूमकर हो जाएगा पैसा वसूल
राजधानी पटना वासियों को पहली बार फिश टनल देखने का मौका मिल रहा है. इस अंडर वाटर टनल में रंग-बिरंगी मछलियों को देख लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. जुलाई तक चलने वाले इस मेले में लोगों को फिश टनल खूब भा रहा है. फिश टनल में घूम रहे सनी यादव ने Local 18 को बताया कि यहां घूमकर उनके टिकट का पूरा पैसा वसूल हो गया.
विक्की पाण्डेय ने बताया कि टनल में कर्मचारी हर दिन पानी बदलते हैं. इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. उन्होंने आगे बताया कि हम लोगों का भी प्रयास था कि मेले का आयोजन तो होता है, लेकिन इस बार मेले में कुछ नया प्रयोग किया जाए. लोग ज्यादा आकर्षित हों, इसी कारण केरल से वाटर फिश टनल मंगाया गया है.
.
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 09:44 IST






