Adipurush: क्या कोई मजाक चल रहा है… सीता हरण सीन पर मचा बवाल, तो मेकर्स ने VIDEO जारी कर ऑडियंस को समझाया लॉजिक

मुंबईः प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) रिलीज से पहले लगातार विवादों में घिरी रही. कभी फिल्म के वीएफएक्स पर तो कभी स्टार्स के लुक पर. इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत और माता सीता का किरदार निभा रहीं कृति सेनन के मंदिर परिसर में गुड बाय किस पर तो जैसे बवाल ही मच गया. हालांकि, टिकिट्स की प्री-बुकिंग के मामले में फिल्म बाकि सभी फिल्मों को पीछे छोड़ती दिखी. आदिपुरुष के ट्रेलर और गानों को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, लेकिन इस बीच मेकर्स ने फिल्म के ‘सीता हरण सीन’ को लेकर एक लॉजिक वीडियो जारी किया है.

दरअसल, आदिपुरुष के ट्रेलर में दिखाए गए सीता हरण सीन को लेकर मेकर्स की काफी ट्रोलिंग हो रही थी. ऐसे में फिल्म की रिलीज से ठीक पहले मेकर्स ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी और दर्शकों को इसके पीछे का लॉजिक समझाने की कोशिश की.

सीता हरण सीन पर क्यों मचा है बवाल?
दरअसल, आदिपुरुष के ट्रेलर में दिखाया गया है कि रावण बिना हाथ लगाए ही सीता माता को हरण कर ले जाता है. मेकर्स ने सीन को वीएफएक्स के जरिए काफी अट्रैक्टिव बनाने की कोशिश की. लेकिन, इस सीन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर मेकर्स को ट्रोल करने लगे और सीन की तुलना रामानंद सागर के रामायण के सीता हरण सीन से करने लगे. ऐसे में आदिपुरुष मेकर्स ने इस सीन पर अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

” isDesktop=”true” id=”6548525″ >

क्या बोले मनोज मुंतशिर?
आदिपुरुष के सीता हरण सीन पर मचे बवाल को लेकर लेखक मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस सीन के पीछे का लॉजिक बताया है. उन्होंने बताया कि माता सीता से पहले रावण ने अपनी बहू रंभा को अपना शिकार बनाया था. जिस पर रंभा ने रावण को श्राप दिया था कि अगर वह किसी भी स्त्री को उसकी मर्जी के बिना हाथ लगाएगा तो उसके दसों सिर टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे. यही कारण है कि रावण ने माता सीता को बिना हाथ लगाए हरण किया था.

Tags: Adipurush, Bollywood, Kriti Sanon, Manoj Muntashir, Saif ali khan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More