यहां है शहर का सबसे सस्ता RJ 34 वाटर पार्क, 200 रुपए में मिलेगी कई सुविधाएं, बच्चों के लिए भी खास इंतजाम

मोहित शर्मा/करौली. गर्मियों के दिनों में स्विमिंग पूल पार्टी करने के लिए हर व्यक्ति सहित, बच्चे और महिलाएं एक अच्छे और सस्ते विकल्प की खोज में जुट जाते हैं. भीषण गर्मी के मौसम में स्विमिंग पूल पार्टी के लिए आज हम आपको एक ऐसे ही वाटर पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं. जहां आप सस्ते दामों में स्विमिंग पूल में नहाने का मजा ले सकते हैं. जिसकी सुविधा आपको पहले की भांति कहीं दूर ही नहीं बल्कि अब अपने ही शहर करौली में मिल सकती है. ऐसे में सस्ते और अच्छे स्विमिंग पूल के लिए RJ34 वाटर पार्क एक अच्छा विकल्प है. जहां आप 100 रुपए में 1 घंटे पूल पार्टी और 200 रुपए में 4 घंटे तक कई मनोरंजन की सुविधाओं का आनंद उठा सकते हैं.
RJ 34 वाटर पार्क में आई महिला रेखा गुप्ता ने बताया कि गर्मियों के दिनों में पूल पार्टी के लिए करौली शहर में RJ34 वाटर पार्क बच्चों, बड़ो और महिलाओं के लिए बहुत बढ़िया जगह है. यहां पर चार्जेस भी काफी रीजनेबल है और बच्चों के लिए यहां पर मिकी माउस, जुहू, भूत बंगला सहित कई और मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी के हिसाब से भी यह बहुत बढ़िया स्थान है और करौली जैसे शहर में RJ 34 वाटर पार्क हमारे लिए तो जयपुर जैसा पिंक पर्ल हैं.

स्विमिंग पूल के अलावा यहां ये सुविधाएं उपलब्ध
RJ34 वाटर पार्क के मालिक विभोर शर्मा ने बताया कि RJ 34 वाटर पार्क में सबसे पहली सुविधा स्विमिंग पूल की है. इसके अलावा वाटर पार्क में बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए इनडोर-आउटडोर के कई साधन है. उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए यहां पर 3D सिनेमा, जुहू और भूत बंगला की भी सुविधा उपलब्ध है.

जानिए क्या है इस वाटर पार्क के चार्जेस
वाटर पार्क के मालिक विभोर शर्मा का कहना है कि करौली में RJ 34 वाटर पार्क आर्थिक रूप से बहुत ही सस्ता हैं. हमारे यहां पर 100 रुपए में एक व्यक्ति एक घंटा तक स्विमिंग पूल में इंजॉय कर सकता है. उनका कहना है कि यदि आपको पूल पार्टी के अलावा कोई और सुविधा लेनी है तों उसमें आपको 100 रुपए एक्स्ट्रा देने होंगे. जिसके बाद आप 3 से 4 घंटे तक वाटर पार्क में 200 रुपए में अपना एंजॉय कर सकते हैं. हमारा यह RJ 34 वाटर पार्क स्पेशली परिवार और बच्चों के लिए बनाया गया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 12:43 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More