Gumla News: गुमला में शादी या बर्थ डे पार्टी के लिए बुक करानी है हॉल तो यहां चेक करे वेन्यू


अनंत कुमार/गुमला. गुमला शहर में शादी विवाह, बर्थडे, सालगिरह, रिंग सेरेमनी, सेमिनार आदि के लिए कई हॉल, होटल या धर्मशाला उपलब्ध हैं. जहां बुकिंग कराकर अपना समारोह आयोजित कर सकते हैं. यहां के ज्यादातर हॉल में नॉन वेज खाना अलाउड नहीं है. आइये जानते हैं शहर में आपके पास क्या-क्या विकल्प हैं और यहां क्या सुविधाएं मिलेंगी.

धीरज चंद्र स्मृति भवनः यह जिला मुख्यालय के चेटर रोड में स्थित शहर का एकमात्र मैरिज हॉल है जहां वेज/नॉन वेज भोजन अलाउड है. यहां के मैनेजर तुलेश्वर साहु ने बताया कि शादी-विवाह एवं अन्य समारोह में 24 घंटे की बुकिंग के लिए 30000 रूपया चार्जेस है. इसके तहत 7 नॉन एसी रूम, शौचालय, टेबल कुर्सी, बर्तन इत्यादि मिलेंगे. वहीं बर्थडे, रिंग सेरिमनी, मीटिंग के लिए लोग हॉल की भी मात्र 5000 रुपये में होती है. बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9934948328 में संपर्क कर सकते हैं.

शिवपुर बैंक्वेट हॉल :यह जिला मुख्यालय के रिहाइस इलाकों में गिने जाने वाला डीएसपी रोड में यह स्थित है. इसके संचालक किशोर ने बताया कि हमारे यहां शादी, मेहंदी, हल्दी, रिसेप्शन, बर्थडे पार्टी, सेमिनार, वर्कशॉप इत्यादि के लिए हॉल बुकिंग करा सकते हैं. 24 घंटा बुकिंग के लिए 25000 रुपया, जबकि 12 घंटे या उससे कम के लिए 12,500 रूपया निर्धारित है. इसके तहत 4 नॉन एसी रूम, लेडिस/जेंट्स शौचालय, बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 7782884660 में संपर्क करें.

पोद्दार धर्मशाला :यह जिला मुख्यालय के सिसई रोड में स्थित है. इसके मैनेजर साहू ने बताया कि शादी, मेहंदी, हल्दी, बर्थडे, रिंग सेरेमनी इत्यादि के लिए हमारे यहां धर्मशाला उपलब्ध है. 24 घंटे बुकिंग के लिए 10,500 रुपया निर्धारित है. इसके तहत 12 नॉन एसी रूम, 2 हॉल, किचन रूम, स्टोर रूम, शौचालय, पानी इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है.

महेश्वरी भवन:यह जिला मुख्यालय के लोहरदगा रोड के हीरो शोरूम के सामने स्थित है. यह भवन एयर कंडीशनर है. साथ ही पार्किंग की भी अच्छी खासी स्पेस है. इस वजह से लोग इसे बुक कराना पसंद करते हैं. इसके सहायक मैनेजर सुरेश साहू ने बताया कि हमारे यहां मैरिज हॉल पूर्णतया शाकाहारी है. एवं यह दो भाग में उपलब्ध है, पहला भाग बुकिंग कराने पर 25100 रुपया लगेगा, जिसमें 10 एसी रूम एक हॉल, किचन, स्टोर रूम मिलेगा. जबकि दूसरे भाग की बुकिंग कराने में 20,100 रूपया लगेगा. जिसमें 5 एसी रूम, एक हॉल, किचन मिलेगा. साथ ही बर्तन, कुर्सी,पंखा- कूलर इत्यादि की भी सुविधा उपलब्ध है. बुकिंग के लिए 910 2454807 में संपर्क कर सकते हैं.

Tags: Gumla news, Jharkhand news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More