
नई दिल्ली. CUET Exam 2023: संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) को लेकर जरूरी अपडेट है. दरअसल, मेघालय के शिक्षा मंत्री रक्काम ए संगमा ने कहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस पूर्वोत्तर राज्य के उन विद्यार्थियों के लिए सीयूईटी परीक्षा का कार्यक्रम बदलने का फैसला किया है जिन्हें देश में अन्य स्थानों पर परीक्षा केंद्र आवंटित किये गये हैं. संगमा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए को इस राज्य के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का कार्यक्रम बदलने का निर्देश दिया है जिन्हें राज्य के बाहर परीक्षा केंद्र आवंटित किये गये हैं.’’
संगमा ने कहा है कि मेघालय के प्रभावित विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की नयी तारीख की घोषणा राज्य प्रशासन द्वारा ऐसे विद्यार्थियों की सूची एनटीए को सौंपे जाने के शीघ्र बाद कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सूची में शामिल विद्यार्थियों को नयी तारीख पर परीक्षा में बैठने का दूसरा मौका मिलेगा फिलहाल आंकड़ा जुटाया जा रहा है और शीघ्र ही सूची एनटीए को सौंपी जाएगी. रक्काम ए संगमा ने कहा कि मुख्यमंत्री कर्नाड के. संगमा द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को पत्र लिखे जाने के बाद यह हुआ है. उनके अनुसार कर्नाड के. संगमा ने पत्र में प्रधान से इस मामले में दखल देने तथा एनटीए को प्रभावित विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने का जरूरी निर्देश देने की अपील की थी.
ये भी पढ़ें-
NEET Result 2023: नीट यूजी में यूपी के सबसे अधिक स्टूडेंट हुए पास, जानें कौन सा प्रदेश है दूसरे और तीसरे स्थान पर
School Education: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खुलेंगे यूपी के सभी स्कूल, पोस्टर, पहेली और निबंध प्रतियोगिता का होगा आयोजन
मुख्यमंत्री ने प्रधान को बताया कि मेघालय के विद्यार्थियों को रांची (झारखंड), कोलकाता और दूरदराज के स्थानों पर परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है और विद्यार्थियों ने इस संबंध में राज्य सरकार से शिकायत की है. मेघालय ने पहले एनटीए से राज्य के सभी 12 जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया था. (भाषा के इनपुट के साथ)
.
Tags: CUET 2023, Education news, NTA
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 21:58 IST






