CCSU Meerut: सीसीएसयू से इस कोर्स को कर लिया…तो हेल्थ सेक्टर में मिलेंगी जॉब्स, जानें डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठ. पश्चिमी यूपी से संबंधित जो युवा हेल्थ के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए दिल्ली सहित अन्य राज्यों में पीजी हेल्थ डिप्लोमा करने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. उन सभी स्टूडेंट को अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विष विज्ञान में पीजी हेल्थ डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन मिल जाएगा, जिसके लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ होगी.

सीसीएसयू के डॉ यशवेंद्र वर्मा ने बताया कि इस कोर्स में हेल्थ से संबंधित सभी प्रकार की गतिविधियों के बारे में छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे कोर्स में अध्ययन करने के बाद यह छात्र-छात्राएं स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र में रोजगार हासिल कर सकें. बताया कि इस कोर्स का अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं छोटी-छोटी बीमारी का भी हल ढूंढने में सक्षम होंगे. साथ ही स्वस्थ रहने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. उसके बारे में आम जनमानस को जागरूक कर सकेंगे.

इतना रहेगा शुल्क
जो भी छात्र छात्राएं पब्लिक हेल्थ डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन करेंगे. उन सभी स्टूडेंट को प्रति सेमेस्टर 50,000 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य प्राइवेट संस्थान एवं अन्य राज्यों में संचालित विश्वविद्यालय में इस कोर्स की फीस लाखों रुपए है. साथ ही विश्वविद्यालय के विष विज्ञान में इसके लिए 20 सीटें निर्धारित हैं. स्नातक में वही छात्र-छात्राएं पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो पहले से मेडिकल से संबंधित किसी कोर्स में अध्ययन कर रहे हैं.

जल्द शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
छात्र छात्राएं पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेना चाहता हैं तो वे सभी https://www.ccsuniversity.ac.in/ccsum/ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मुख्य वेबसाइट पर विजिट करते रहें, जिससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी मिल जाए.

Tags: Education news, Local18, Meerut news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें