
हाइलाइट्स
दाग लगे तो तुरंत उन्हें उस दाग को साफ कर लें.
महीने में एक बार डीप क्लीन जरूर करें.
White Sheet Cleaning Tips: सफेद चादर घर के लुक को रॉयल और क्लासी बनाता है. सफेद चादर पर सोने से आपकी नींद अच्छी आती है और ये काफी रिलैक्सिंग भी होता है. लेकिन कई लोग सफेद चादर खरीदने से लोग इसलिए कतराते हैं क्योंकि इन्हें साफ सुथरा रखने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में अगर आप के दिमाग में भी यह आता है कि होटल के कमरों में लगाए जाने वाले चादर किस तरह इतने साफ सुथरे और मुलायम रहते हैं तो बता दें कि आप घर के सफेद चादरों को भी आसानी से नया जैसा सफेद और मुलायम रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप किन बातों को ध्यान में रखकर अपने घर के सफेद चादरों या पिल्लो कवर को हमेशा सफेद और मुलायम रख सकते हैं.
इस तरह करें सफेद चादर को साफ
स्पॉट करें साफ
अगर चादर पर किसी भी तरह का दाग लग जाए तो तुरंत उस जगह को गीलाकर धो लें और डिटर्जेंट डालकर दाग हटा दें. इस तरह दाग पक्के नहीं होंगे. अगर दाग गहरे हैं तो आप एक मग में पानी भरें और इमसे 2 से 3 ढक्कन विनेगर और साबुन का घोल मिलाएं और दाग वाले हिस्से को डुबोकर कुछ देर छोड़ दें. फिर रगड़कर साफ कर लें. गर्म पानी का इस्तेमाल करें.
ब्लीच का ना करें इस्तेमाल
अपार्टमेंट थेरेपी के मुताबिक, आमतौर पर होटल इंडस्ट्री में लाउड्री के लिए ब्लीच का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और यही कारण है कि ये चादर सॉफ्ट बने रहते हैं और बरसों तक फैब्रिक खराब नहीं होता.
डीप क्लीनिंग जरूरी
महीने में एक बार सफेद चादरों की डीप क्लीनिंग जरूर करें. इसके लिए एक बड़े टब में गुनगुना पानी भरें और उसमें पैरा ऑक्साइड बेस्ट डिटर्जेंट, लिक्विड डिटर्जेंट, आधा कप विनेगर मिला लें.अब इसमें सफेद चादर को डालें और इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें. फिर वॉशिंग मशीन में डालकर धो लें.
ये भी पढ़ें: 5 आसान तरीकों से करें कूलर की सफाई, मिनटों में हो जाएगा स्मेल और बैक्टीरिया फ्री, लुक भी दिखेगा बिल्कुल न्यू
डीआईवाई सॉल्यूशन
वाशिंग मशीन ड्रम में डिटर्जेंट के साथ एक कप बेकिंग सोड़ा डालें और सॉफ्नर डिस्पेंडर में सफेद सिरका डालें. इन दोनों को साथ में डालने पर फायदा नहीं मिलेगा. अब मशीन में चादर डालें और साफ कर लें. चादर साफ और मुलायम रहेगा.
ये भी पढ़ें: 5 आसान तरीकों से करें कूलर की सफाई, मिनटों में हो जाएगा स्मेल और बैक्टीरिया फ्री, लुक भी दिखेगा बिल्कुल न्यू
पीले चादर को ऐसे करें सफेद
वॉशिंग मशीन में एक चम्मच बोरेक्स पाउडर, एक चम्मच बेकिंग सोडा, डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर, नींबू का रस या हाइड्रोजन पैरा ऑक्साइड और एक चम्मच वैनिश या ऑक्सीक्लीन डालें. अब इसमें गर्म पानी भरें और चादर को कुछ देर सोक कर साफ कर लें. फिर मशीन में नॉर्मल लिक्विड डिटर्जेंट डालें और साफ कर लें. साफ चादर को धूप में सुखाएं.
.
Tags: Cleaning, Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 21:19 IST






