गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका, सोना-चांदी की कीमत में आज फिर आई गिरावट, फटाफट चेक करें भाव

हाइलाइट्स

सोने में ₹550 रुपये की गिरावट
चांदी भी ₹900 लुढ़की
मिस्ड कॉल से जानें रेट

Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में गुरुवार को फिर गिरावट दर्ज की गई. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 59,700 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में मामूली तेजी आई है और अब यह 72,600 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 550 रुपये टूटकर 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह दिल्ली में चांदी की कीमत भी 900 रुपये लुढ़ककर 72,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 550 रुपये के नुकसान के साथ 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.’’

विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,932 डॉलर प्रति औंस रह गया.चांदी भी गिरावट के साथ 23.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

ये भी पढ़ें- World Oldest Gold: खुदाई में मिला सबसे पुराना सोना! सदियों से दबा था जमीन के नीचे, देखिए एक झलक

मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

गोल्ड ईटीएफ में मई में 103 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश
गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में मई में 103 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। अनिश्चितता के दौर में निवेशक सोने को निवेश का सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले अप्रैल में गोल्ड-ईटीएफ में 124 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था, जबकि मार्च में 266 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी.

Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold, Gold price, Gold Price Today, Silver price, Silver Price Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More