
हाइलाइट्स
ब्लैक टी की मदद से आप फर्श को चमका सकते हैं.
पोछा के लिए माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करें.
Floor Cleaning Hacks: बीमारियों से बचने के लिए रोज पोंछा लगाना जरूरी होता है. घर में दिन भर चलने फिरने से फर्श गंदे हो जाते हैं और इनकी साफ सफाई अच्छी तरह से ना की जाएं तो घर के बच्चे या अन्य सदस्य संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. ऐसे में घर के फर्श को सही तरह से क्लीन करना काफी जरूरी है. हालांकि यह काम कई लोगों के लिए मुश्किलों भरा होता है और उन्हें पोछा लगाने में आलस आता है. कई लोगों की समस्या होती है कि पोंछा लगाने के बाद भी फर्श चमकते नहीं. ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आपका यह काम आसान तो होगा ही, फर्श भी शीशे की तरह चमकेंगे.
पोछा लगाने के लिए फॉलो करें ये हैक्स
ब्लैक टी से लगाएं पोछा
अगर आपके कमरे का फर्श लकड़ी का है तो ब्लैक टी के पानी से मॉपिंग करें. ब्लैक टी लकड़ी के फर्श के लिए एक बहुत ही अच्छा क्लीनर है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें करीब 6 ब्लैक टी बैग्स डालें. उबालने के बाद आंच बंद कर दें और इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. अब इसे अपने मॉप की बॉल्टी में डालें और थोड़ा पानी मिला लें. इससे पोछा लगाएं. फर्श चमक उठेंगे.
लाउंड्री डिटर्जेंट का इस्तेमाल
एक बाल्टी में गर्म पानी डालें और इसमें एक चम्मच लाउंड्री डिटर्जेंट या पाउडर, एक चम्मच ऑल पर्पस क्लीनर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. और इससे पोछा लगाएं. ये टाइल्स फ्लोर को आसानी से क्लीन करेगा और फर्श चमकने लगेगा.
ये भी पढ़ें: 5 आसान तरीकों से करें कूलर की सफाई, मिनटों में हो जाएगा स्मेल और बैक्टीरिया फ्री, लुक भी दिखेगा बिल्कुल न्यू
माइक्रोफाइवर फाइबर का करें प्रयोग
अगर आप चाहते हैं कि पोछा का काम आसान भी हो, पोछा आसानी से साफ भी रहे और फर्श हर वक्त चमके तो बेहतर होगा कि आप सबसे पहले पोछा को बदलें. बेहतर होगा कि आप माइक्रोफाइबर वाले मॉप से पोछा लगाएं.
इसे भी पढ़ें : कहीं आप खीरे के छिलके को फेंक तो नहीं देते, जानें गर्मियों में किस तरह करें इस्तेमाल, बेहद काम आएगी ये चीज
डीआईवाई फ्लोर क्लीनर
आप एक बोतल लें और उसमें एक कप व्हाइट विनेगर डालें और कोई भी असेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें इसमें डाल लें. अब बोतल में गर्म पानी डाल लें. जब भी पोछा डालना हो इस डीआईवाई फ्लोर क्लीनर का इस्तेमाल करें. यह हर तरह के फ्लोर को साफ कर सकता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Cleaning, Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 18:31 IST






