इंफाल में 2 घरों को लगाई गई आग, नाराज भीड़ ने सुरक्षाबालों पर की पत्‍थरबाजी, सेना का स्थिति पर कंट्रोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


न्यूज18 नॉर्थ ईस्ट. मणिपुर ईस्‍ट के चेकॉन इलाके में विद्रोहियों ने गुरुवार को दो अलग-अलग स्‍थानों पर दो घरों को आग के हवाले कर दिया है. इस घटना से नाराज स्‍थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर ही पत्‍थरबाजी शुरू कर दी. जिसके बाद हल्‍का बल प्रयोग भी किया गया. इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है. यह वाक्‍या उस वक्‍त हुआ जब घर में आगजनी की घटना के बाद रैपिड एक्‍शन फोर्स की टीम मौके पर पहुंचने का प्रयास कर रही थी. इसी बीच स्‍थानीय महिलाओं ने उनका रास्‍ता रोक दिया.

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इस बात से नाराज होकर लोगों ने पत्‍थबाजी शुरू कर दी. भीड़ को काबू करने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची. जिसके बाद आग बुझाने का काम पूरा हो सका. सुरक्षा बलों की संयुक्‍त टीम ने इलाके पर अपना पूरा कंट्रोल जमा लिया है. लोगों का कहना है ही अज्ञात लोगों ने आकर इन दो घरों को आग के हवाले कर दिया है.  मीडिया से बातचीत के दौरान एक स्‍थानीय शख्‍स ने कहा कि षडयंत्र रचने के लिए किसी शख्‍स ने घर में आग लगा दी. जिसके बाद हम किसी को भी यहां आग बुझाने के लिए आने नहीं देना चाहते थे.

यह भी पढ़ें:- कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धर्मांतरण विरोधी कानून होगा रद्द, कैबिनेट ने लगाई मुहर

मंत्री के घर को भी लगा चुके हैं आग
मणिपुर में बुधवार शाम को भी विद्रोहियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए कैबिनेट मंत्री नेमचा किपगेन के घर को आग के हवाले कर दिया था. शाम करीब साढ़े छह बजे इंफाल वेस्‍ट में स्थित मणिपुर की उद्योग मंत्री नेमचा किपगेन के घर को आग लगा दी गई थी. इलाके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया था.

Tags: Manipur latest news, Manipur News, Manipur violence, Manipur violence update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें