लड़का बन लड़कियों से करती थी रोमांस, जब खुला राज़, दंग रह गए जज भी!

कई बार ऐसी खबरें आ जाती हैं जो हमें चक‍ित कर देती हैं. सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि ऐसा भी हो सकता है? यह मामला कुछ इसी तरह का है. 21 साल की एक लड़की को अचानक लड़कों की तरह दिखने का शौक हुआ. फ‍िर वह लड़कों की तरह ही रहने लगी. उसी तरह के कपड़े पहनती थी. हर कोई उसे देखकर लड़का ही समझने लगा. पर इसी बीच उसके शौक भी लड़कों वाले हो गए. लड़कियों से रोमांस करने लगी. लेकिन जब राज खुला सभी दंग रह गए. आख‍िरकार जज ने भी अजीबोगरीब फैसला सुनाया.

मामला ब्रिटेन का है. 21 साल की जॉर्जिया बिलहम को बीते दिनों अदालत में पेश किया गया. उसके खिलाफ सुनवाई शुरू हुई तो ऐसी चौंकाने वाली जानकार‍ियां सामने आईं कि सबने दांतों तले उंगली दबा ली. पता चला कि बिलहम खुद को बर्मिंघम का जॉर्ज पैरी बताती थी. एक पुरुष के रूप में खुद को पेश करती थी. स्‍पैपचैट पर बातचीत के बाद उसने 19 साल की एक लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड भी बना ली. उसे झूठ के जाल में फंसाया. यहां तक कि उसके साथ रिश्ते भी रखे. कई और लड़कियों के साथ भी उसने यही किया. कोर्ट में भी उसने अपनी गलती मानी. लेकिन कहा-मुझे लगा कि मेरी दोस्‍त को विश्वास है कि मैं एक मह‍िला हूं. लेकिन गलतफहमी हो गई.

ऐसे खुली पहचान
मह‍िला की मां ने बताया कि जॉर्ज बनने के बाद उनकी बेटी काफी खुश लग रही थी. उसकी आंखों में चमक थी. लेकिन यह जानकर वह भी हैरान रह गईं कि उसने कई लड़कियों से रिश्ते बना रखे थे. इतना ही नहीं, बिस्‍तर पर भी वह हमेशा अपने सिर पर हुड पहना करती थी. मां ने दावा किया कि वह अल्बानियाई गैंगस्टरों के जाल में फंस गई थी. इसकी वजह से यह सबकुछ किया. दरअसल, 11 मई 2021 को जॉर्जिया अपनी मां के साथ कार से जा रही थी, तभी हादसा हो गया. पुलिस ने उसका लाइसेंस मांगा तो उसने अपना असली नाम दिखाया. यहीं से उसकी पहचान उजागर हुई.

लड़की को चूमने दोषी, 16 मामलों में बरी
अदालत ने बिलहम के इस दावे को तो मान लिया कि वह हमेशा टॉमब्‍वॉय रही है. वह कभी भी अपना लिंग नहीं बदलना चाहती थी. लेकिन उसे लड़कियां पसंद थी. उनके साथ फ‍िजिकल रिलेशन बनाना उसका शौक था. अदालत ने यह बताते हुए उसे 16 अन्‍य यौन अपराधों से मुक्‍त कर दिया. हालांकि,दुर्घटना की शाम लड़की को चूमना उत्पीड़न माना गया और इसके लिए उसे दोषी ठहराया गया.19 जुलाई को चेस्टर क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई जाएगी.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More