17 करोड़ में बनी, 440 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई, आयुष्मान खुराना के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई फिल्म


बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) एक ऐसे स्टार हैं जिनकी फिल्मों के सिर्फ कंटेंट ही नहीं बल्कि कमाई भी शानदार होती हैं. हालांकि बीते कुछ समय से वह कोई भी बड़ी हिट नहीं दे पाए हैं. लेकिन साल 2018 में आई उनकी फिल्म ‘अंधाधुन’ (Andhadhun) ने काफी अच्छा कलेक्शन किया था. ‘विक्की डोनर’ से लेकर ‘अंधाधुन’ तक उनकी फिल्में कमर्शियली काफी हिट रही थी. टैलेंटेड एक्टर के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज है. क्या आप जानते हैं वो रिकॉर्ड.

आयुष्मान खुराना और तब्बू की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंधाधुन’ वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म का बजट सिर्फ 17 करोड़ था. लेकिन दुनियाभर में इस फिल्म ने 440 करोड़ का बिजनेस करके मेकर्स को भी मालामाल बना दिया था. फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया था. फिल्म कहानी, किरदार और गानों ने धमाल ही मचा दिया था. बात अगर फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू स्टारर ‘अंधाधुन’ ने देश में तो ताबड़तोड़ कमाई की ही थी लेकिन सबसे ज्यादा फायदा इसे मिला था चीन से. ‘दंगल’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों के बाद चीन में ‘अंधाधुन’ को खूब प्यार मिला था. सिर्फ चाइना से ही फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन’ वास्तव में साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक थी. इससे पहले ये फिल्म तेलुगू और मलयालम में भी बनाई जा चुकी थी. तेलुगू में इसका नाम Maestro (2021) तो मलयालम में Bhramam (2021) था. वैसे आयुष्मान वो एक्टर हैं जिनकी कई कम बजट की फिल्मों ने शानदार बिजनेस किया था. एक्टर की फिल्म ‘विक्की डोनर’ सिर्फ 10 करोड़ के बजट में बनी थी जिसने 55 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था. 2 सितंबर साल 2019 में अंधाधुन 800 स्क्रीन्स पर रिलीज हो चुकी थी. ये साल 2019 में ये इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजिलेंस में भी पहुंची थीं. फिलहाल ये फिल्म दर्शक घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखकर भी आप आयुष्मान खुराना की एक्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More