
आदित्य आनंद/गोड्डा. जिले में इस वर्ष पहली बार जगन्नाथ यात्रा निकाली जा रही है. यह यात्रा महागामा के ऊर्जनगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकली जाएगी. इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. करीब 7 से 8 लाख रुपए की लागत से रथ बनाया गया है. जिसे अंतिम टच दिया जा रहा है. इस रथ को साहिबगंज के बढ़ई मिस्त्री ने तैयार किया है. रथ बनाने में 45 दिन से अधिक का समय लगा.
बता दें कि महागामा के ऊर्जानगर में पिछले वर्ष जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है. इसके बाद इस वर्ष पहली बार जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की यात्रा निकाली जाएगी. यह ऊर्जानगर से चलकर D-type तक जाएगी. वहीं इस यात्रा को लेकर आने वाले 20 जून को हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने का अनुमान है.
कार्यक्रम के आयोजक पद्माचरण भद्र ने बताया कि 20 जून को 12:00 बजे की करीब जगन्नाथ, बलभद्र और मां सुभद्रा की यात्रा निकाली जाएगी. जोक ऊर्जानगर के डी टाइप स्थित मौसी मां मंदिर तक जाएगी. यहां भगवान जगन्नाथ को 8 दिनों तक रखा जाएगा और इसके बाद 9वें दिन उन्हें यहां वापस लाया जएगा. इन 9 दिनों के बीच भगवान जगन्नाथ की पूरी प्राण प्रतिष्ठा और भोग मौसी मा मंदिर में ही की जाएगी.
अन्य आयोजक रविकांत ने बताया कि पूरे जिले में कहीं भी आज तक जगन्नाथ यात्रा नहीं निकाली गई है. इस बार पहली बार ऊर्जानगर में यह भव्य यात्रा निकाली जा रही है. जिसमें आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भीड़ आने का अनुमान लगाया जा रहा है.
रथ को बनाने वाले राजकिशोर ने बताया कि वे साहिबगंज जिले के बरहेट के धनजोरी से आकर पिछले महीने से ही रथ बना रहे हैं. जिसे अब लगभग पूर्ण कर लिया गया है. वहीं इस रथ को बनाने में करीब 7 से 8 लाख रुपए की लागत आई है. जिसमें एक से डेढ़ लाख रुपए मजदूरी ली जा रही है. वहीं इस पूरे रथ को शीशम की लकड़ी से बनाया गया है.
.
Tags: Dharma Aastha, Godda news, Jagannath Rath Yatra, Local18, Religion 18
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 17:14 IST






