Moradabad News: मुरादाबाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, ईंटों से किया एक-दूसरे पर हमला, वीडियो वायरल

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दो पक्षों में जमकर मारपीट होती नजर आ रही है. इसके साथ ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईट पत्थर से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के झारखंडी शिव मंदिर के पास का है. यहां पर देर रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. यह कहासुनी धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई. फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होनी शुरू हो गई. मारपीट में दोनों ने एक दूसरे पर ईंट से हमला भी किया जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मारपीट की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मुरादाबाद में बढ़ रही मारपीट की घटनाएं
मुरादाबाद में मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इससे साफ प्रतीत होता है कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. आए दिन कोई न कोई मारपीट की घटना सामने आती रहती है और जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. वहीं, अब ताजा वीडियो नागफनी थाना क्षेत्र के झारखंडी मंदिर का वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्ष आपस में मारपीट कर रहे हैं और एक दूसरे पर ईंट से हमला कर रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 16:14 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More