
पुष्प राज पांडे
प्यार के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन झारखंड के बक्सर में इन दिनों एक लव स्टोरी चर्चा में है. जिसने भी इसके बारे में सुना है वो हैरान है. असल में ये लव स्टोरी एक टीचर और उसकी छात्रा की है. टीचर ने छात्रा को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी की वाद करके छात्रा को लेकर फरार हो गया. हालांकि छात्रा के पिता की शिकायत पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया है.
बताया जा रहा है कि बक्सर में एक निजी कोचिंग संचालक अपनी ही कोचिंग संस्थान की कक्षा 10वीं की छात्रा को लेकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि गुरु जी को छात्रा से प्रेम हो गया था. मौका देखकर लव गुरु छात्रा को लेकर फरार हो गए. मामला बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र की है, छात्रा के घर नहीं लौटने के बाद परेशान परिजनों ने धनसोई थाने में पूरे मामले को दर्ज कराया, जिसके बाद धनसोई थाना पुलिस ने इस मामले की सूचना बक्सर एसपी को दी और बक्सर एसपी मनीष कुमार ने तत्काल एक टीम का गठन किया.
इस मामले की जांच के दौरान लव गुरु को बक्सर रेलवे स्टेशन से प्रेमिका के साथ गिरफ्तार कर लिया. कोचिंग संचालक का नाम गोरख सिंह है जो धनसोई थाना क्षेत्र के काकरिया गांव में कोचिंग संचालन का काम करता है. आसपास के कई गांव के बच्चे इसमें पढ़ने आते हैं. इसी दौरान कोचिंग में गांव के ही 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा से लव गुरु गोरख सिंह को प्यार हो गया.
इस मामले को लेकर छात्रा के पिता द्वारा कोचिंग संचालक के खिलाफ प्यार के जाल में फंसा कर शादी की नियत से भागने का मामला धनसोई थाना में दर्ज कराया है. छात्रा अभी नाबालिग है. मामले में पुलिस ने छात्रा का कोर्ट में बयान दर्ज करने के बाद लव गुरु को जेल भेज दिया है .
.
Tags: Bihar News, Buxar news, Love Story
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 15:08 IST






