
धर्मबीर शर्मा/गुरुग्राम. छोले कुलचों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। शायद ही कोई शख्स हो जिसे छोले कुलचे पसंद ना हो। अगर आप भी स्वादिष्ट छोले कुलचों की तलाश में हैं तो गुरुग्राम के मशहूर प्रमोद के जायकेदार छोले कुलचे जरूर खाएं. दूर दराज से लोग लजीज स्वाद चखने के लिए यहां पहुंचते हैं.
ऑर्डर के लिए लगना पड़ता है लाइन में
गुरुग्राम के बख्तावर चौक पर प्रमोद छोले कुलचे की रेहड़ी लगाते हैं. जब भी जाएं, तो जरूर खाएं क्योंकि एक बार जो प्रमोद के बनाए हुए कुलचे खा ले… वो कभी भूल नहीं पाता और बार-बार ये स्वाद चखने जरूर आता है. यहां छोले कुलचे का ऑर्डर देने के लिए लाइन में लगना पड़ता है. यहां छोले कुलचे के अलग-अलग रेट हैं, जिसमें 60, 80, 100,और 110 रुपए एक प्लेट के हैं.
ऑनलाइन मंगवाते हैं लोग
प्रमोद के कुलचे की रेहड़ी सुबह से लेकर शाम तक कभी भी खाली नजर नहीं आती। एक दशक से प्रमोद अपने स्वाद के जरिए लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं. लोग ऑनलाइन बुक करके भी छोले कुलचे खाने का मजा लेते हैं।
ऐसे किया था काम शुरू
प्रमोद एक दशक पहले बिहार से गुरुग्राम आए थे। नौकरी की तलाश में जब कुछ हाथ नहीं लगा, तो प्रमोद ने छोले कुलचे की रेहड़ी लगानी शुरू की, जो आज देखते ही देखते एक ब्रांड बन चुकी है। आज प्रमोद ने ही करीब एक दर्जन लोगों को अपने यहां नौकरी पर रखा हुआ है, जो रोजाना हजारों लोगों को छोले कुलचे खिलाते हैं।
.
Tags: Delhi-NCR News, Food 18, Gurugram news, Haryana news, Latest hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 12:22 IST






