Meerut Gold Price: सोने की कीमत 400 रुपए घटी जबकि चांदी 900 रुपए, जानें आज का रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल भटनागर/मेरठ. मेरठ सर्राफा बाजार से आभूषणों की खरीदारी करने की सोच रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. बुधवार 14 जून को गिरावट का जो सिलसिला सर्राफा बाजार में देखने को मिला था, वह गुरुवार 15 जून को भी बरकरार रहा. गुरुवार को 24 कैरेट सोने में 400 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई है, जबकि चांदी में प्रति किलो 900 रुपए की. मेरठ सर्राफा व्यापारी शिवम अग्रवाल ने बताया कि सोने व चांदी दोनों में ही बड़ी गिरावट दर्ज हुई है.

15 जून यानी गुरुवार को मेरठ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 61,500 रुपए तय की गई. वहीं 14 जून की बात की जाए तो 100 रुपए की गिरावट के साथ इसकी कीमत 61,900 रुपए थी. 10, 11,12, 13 जून को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट का रेट 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

22 कैरेट सोने की कीमत

22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना गुरुवार 15 जून को 56,375 रुपए बिक रहा है, जबकि 18 कैरेट की कीमत 46125 रुपए और 14 कैरेट की 35,875 रुपए है. 14 जून को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,741 रुपए थी, जबकि 18 कैरेट 46,425 रुपए और 14 कैरेट 36108 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था.

इन्हें भी पढ़ें
रांची में सोने-चांदी के क्या हैं रेट
पटना में किस भाव बिक रहे जेवर
वाराणसी में सोने-चांदी के रेट

चांदी में 900 रुपए की गिरावट

मेरठ सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत में 900 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली है. गुरुवार को चांदी का रेट 74,600 रुपए प्रति किलो तय किया गया. बता दें कि 14 जून यानी बुधवार को चांदी 75,500 रुपए प्रति किलो बिकी थी.

Tags: Gold Price Today, Local18, Meerut news, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें