Amazon ने बता दी ऐसी बात कि अब हर कोई पूरे साल के लिए खरीद लेगा Prime सब्सक्रिप्शन, ग्राहक खुश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अमेज़न प्राइम लाइट मेंबरशिप प्लान की कीमत 12 महीनों के लिए 999 रुपये है.
प्राइम लाइट मेंबरशिप प्लान रेगुलर प्राइम मेंबरशिप प्लान से सस्ता है.
प्राइम लाइट के सभी मेंबर्स टू-डेज़ डिलीवरी का फायदा पा सकेंगे.

Amazon Prime Lite: अमेज़न ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दे दी है. अब कंपनी ने अपना किफायती अमेज़न प्राइम लाइट प्लान पेश कर दिया है. कंपनी का नया प्राइम लाइट मेंबरशिप प्लान रेगुलर प्राइम मेंबरशिप प्लान की तरह ही फायदा देता है. पहले ये नया प्लान कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध था लेकिन कंपनी ने अब इसे सभी के लिए उपलब्ध करा दिया है.

अमेज़न प्राइम लाइट मेंबरशिप प्लान की कीमत 12 महीनों के लिए 999 रुपये है. बता दें कि कंपनी ने प्राइम लाइट मेंबरशिप के लिए सिर्फ एक प्लान पेश किया है और इसके लिए कोई मंथली या क्वार्टरली प्लान उपलब्ध नहीं है.

ये भी पढ़ें-घास या Honeycomb पैड, किसके इस्तेमाल से ज्यादा ठंडी हवा देता है कूलर? ज्यादातर लोग जी रहे वहम में

कंपनी का लेटेस्ट अमेज़न प्राइम लाइट मेंबरशिप प्लान रेगुलर प्राइम मेंबरशिप प्लान से सस्ता है, जिसकी कीमत एक साल के लिए 1,499 रुपये है. यानी कि इस लाइट मेंबरशिप से यूज़र्स 499 रपये की बचत कर सकते हैं.

प्राइम लाइट के सभी मेंबर्स को दो दिन की डिलीवरी और स्टैंडर्ड डिलीवरी मुफ्त में मिलेगी. प्लान के तहत ग्राहकों को 25 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा.

इसके अलावा प्राइम लाइट मेंबरशिप के एक हिस्से के रूप में ग्राहक अमेज़न इंडिया वेबसाइट से शॉपिंग करने पर अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 5% का कैशबैक पा सकते हैं.

मेंबरशिप के तहत ग्राहक प्राइम वीडियो को विज्ञापनों के साथ HD क्वालिटी में 2 डिवाइस पर भारत और दुनिया भर के अनलिमिटेड वीडियो, फिल्में, टीवी शो स्ट्रीम कर सकते हैं.

प्राइम लाइट मेंबरशिप में अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लाइटनिंग डील्स का अर्ली एक्सेस शामिल है. यूज़र्स प्राइम-एक्सक्लूसिव लाइटनिंग डील्स, डील्स ऑफ द डे एक्सेस कर सकेंगे.

लाइट मेंबर्स को नहीं मिलेंगे ये फायदे
वहीं दूसरी तरफ बात करें अमेज़न के रेगुलर प्राइम मेंबरशिप की तो ग्राहकों को इसमें वह फायदे मिलते हैं, जो लाइट प्लान में नहीं मिलेंगे. प्राइम मेंबर्स को रेगुलर प्लान में वन-डे डिलीवरी, शेड्यूल डिलिवरी और सेम डे डिलीवरी का ऑप्शन मिलता है. साथ ही प्राइम मेंबर्स कुछ प्रोडक्ट्स पर मॉर्निंग डिलीवरी भी पा सकते हैं.

Tags: Amazon, Amazon Prime, Tech news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें