महिला के अंडरगार्मेंट्स चुराए, फिर छत पर ही किया गंदा काम, कैमरे में कैद हो गया शख्स का पूरा कांड

बेंगलुरु: बेंगलुरु के विधानसभा लेआउट में लैगरे के पास एक शख्स की महिलाओं के इनरवियर चुराने और छत पर मास्टरबेट करने की पूरी हरकत सर्विलांस कैमरे में कैद हो गई. सूत्रों ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति किराये पर फ्लैट की तलाश के बहाने इलाके में आया करता था. उस पर आरोप है कि वह नहा रही महिलाओं के चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था. राजगोपालनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और अधिकारियों ने संदिग्ध का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है.

स्थानीस निवासियों के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति को छतों पर सुखाने के लिए बिछाए गए महिलाओं के अंतर्वस्त्रों को चुरा लेता और खुले में खुद को खुश करने के लिए इनका इस्तेमाल करता. पूछताछ करने पर वह दावा करता था कि वह किराए का मकान ढूंढ रहा है. उसकी एक हरकत मोहल्ले के लोगों ने रिकॉर्ड कर ली है. मंगलुरु में इसी तरह की एक घटना में, पुरुषों का एक समूह विभिन्न घरों की छत से महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुरा लेता था और घर के दरवाजे पर कंडोम छोड़ देता था.

यह घटना इस साल मई में हुई थी और आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. बेंगलुरु के महारानी कॉलेज में 2017 में, एक महिला छात्रावास में अंतर्वस्त्रों की चोरी करते हुए 30 साल के एक व्यक्ति को पकड़ा गया था. पुलिस ने आरोपी की पहचान अबु तालीम के रूप में की थी, जो बेंगलुरु टर्फ क्लब में काम करता था. उसके कब्जे से महिलाओं के अंतर्वस्त्रों से भरा एक संदूक मिला था.

इसी तरह की एक और घटना मध्य प्रदेश में सामने आई थी, जब पिछले साल ग्वालियर के एक इलाके से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया था. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. गौसपुरा मोहल्ले के निवासियों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. बाद में, जब उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, तो पुलिस ने कहा कि आरोपी न केवल घरों में घुसकर और कपड़े चुराकर भागता, बल्कि ऐसी वारदातों को अंजाम देने के लिए उसका अपना तरीका था.

Tags: Bangalore news, Crime News, Psycho Arrested

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More