Kantara 2 Update: इस दिन शुरू होगी ‘दैव’ की कहानी, ऋषभ का होगा पॉवरफुल किरदार, पहले पार्ट ने छापे थे 400 करोड़


मुंबई. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बीते दिनों दो ऐसे उदाहरण देखने को मिले हैं, जिनमें फिल्म के हिट होने के बाद उनके दूसरे पार्ट को बनाने का निर्णय लिया गया. इनमें अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ (Pushpa) और ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) शामिल है. दोनों ही फिल्में को जब बड़े पर्दे पर धमाकेदार रेस्पॉन्स मिला तो इनके सीक्वल को बनाने का निर्णय लिया गया. अब फिल्म ‘कांतारा 2’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. लंबे समय से फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही फ्लोर पर जाने वाला है.

ऋषभ शेट्टी निर्देशित और लिखित फिल्म ‘कांतारा’ 30 सितम्बर 2022 को रिलीज हुई थी. सिर्फ 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. फिल्म को इतनी हाइप मिली कि इसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया. फिल्म का कलेक्शन 450 करोड़ के आस पास रहा था. ऐसे में फिल्म की सफलता को देखते हुए इसका प्रीक्वल बनाने का निर्णय लिया गया था.

प्लानिंग के तहत हो रही शुरू
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा 2’ को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार, फिल्म 27 अगस्त से फ्लोर पर चली जाएगी. प्रोडक्शन हाउस की मानें तो ऋषभ की फिल्म यूं तो पहले भी शुरू हो सकती थी लेकिन फिल्म के कुछ खास सीक्वेंस में बारिश की जरूरत है. ऐसे में सीन में रियलिटी बनाए रखने के​ लिए अगस्त में शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग की गई है. बताया जा रहा है कि फिल्म को अलग अंदाज में लॉन्च करने का भी प्लान किया जा रहा है. इस बार फिल्म का बजट पिछली फिल्म से कुछ ज्यादा रहेगा.

400 करोड़ी फिल्म के लिए कोई और था पहली पसंद, ‘कांतरा’ में होता ये मनमोहक चेहरा, फिर कैसे ऋषभ शेट्टी बने ‘शिवा’?

पहले की दिखेगी कहानी
‘कांतारा’ का दूसरा पार्ट दरअसल प्रीक्वल होगा, इसमें विस्तार में ‘दैव’ की कहानी को दिखाया जाएगा. फिल्म में इस बार और बेहतरीन तरीके से कोस्टल एरिया के ट्रेडिशन को दिखाने का प्रयास किया जाएगा. फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होगी.

Tags: Entertainment news., South cinema

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More