Badaun Love Story! प्रेम में रोड़ा बन रहे थे परिजन, प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया घर और भरवा ली मांग, फिर बजने लगी शहनाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

प्रेमिका ने घर के सामने अपने प्रेमी को बुला लिया और अचानक ही सिंदूर से अपनी मांग भरवा ली
जो परिवार इस प्रेम कहानी के रास्ते में रोड़ा बन रहे थे, उन्होंने दोनों की धूमधाम से शादी करवा दी

बदायूं. यूपी के बदायूं जनपद में एक ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ देखने को मिली है. इस प्रेम कहानी में प्रेमिका ने घर के सामने अपने प्रेमी को बुला लिया और अचानक ही सिंदूर से अपनी मांग भरवा ली. फिर क्या था, जो परिवार इस प्रेम कहानी के रास्ते में रोड़ा बन रहे थे, उन्होंने दोनों की धूमधाम से शादी करवा दी.

सुनने में तो यह किसी फिल्म की कहानी लगती है, लेकिन है हकीकत. बदायूं के उघैती से ऐसी ही एक घटना सामने आई है. यह कहानी थाना क्षेत्र के एक गांव की है. दरअसल गांव के युवक और युवती का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों ने अपने प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाने की भी कोशिश की,  परिवार के सदस्य दीवार बन कर खड़े हुए थे. इसके बाद समाज एवं परिवार के बंधन को तोड़ कर युवती ने प्रेमी को अपने घर के सामने बुला लिया, जहां उसने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया. सिंदूर भरते ही शादी चर्चा का विषय बन गई. परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों ने धूमधाम से उसी पल शादी की तमाम रस्में पूरी करने की शुरुआत कर दी.

शादी का सामान तुरंत ही बाजार से मंगाया गया, फिर शहनाई भी गूंजने लगी. हल्दी और शादी की गीतों के साथ मांगलिक कार्यक्रमो की शुरुआत हो गई. जिस घर में सब कुछ बिल्कुल सामान्य सा था, वहां शादी की तैयारियां एकदम से शुरू कर दी गई. मंगल गीत गाए जाने लगे. दोनों परिवारों में हल्दी की रस्म शुरू कर दी गई. स्वागत सत्कार के साथ वर पक्ष को खाना खिलाया गया. अचानक पहुंचे बैंड बाजे वालों ने खुशियों में चार चांद लगा दिए. दोनों पक्ष के लोग बैंड बाजों की धुन पर जमकर थिरकने लगे.

भाई ने खुशी के आंसुओं के साथ किया बहन को विदा किया
जो भाई इस प्रेम विवाह का विरोध कर रहे थे वे भी दोनों के प्रेम के आगे नतमस्तक हो गए. भाई ने खुद बहन को गोदी में उठा कर ट्रैक्टर पर बिठाते हुए विदा किया. बहन को जीवन भर खुश रहने का आशीर्वाद दिया.

Tags: Badaun news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें