KCET Result 2023 Date & Time: आज इस समय जारी होगा KCET 2023 का रिजल्ट, ऐसे आसानी से करें चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


KCET Result 2023 Date & Time: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने KCET Result 2023 की तारीख और समय की घोषणा कर दी है. Karnataka CET Result 15 जून, 2023 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे. उम्मीदवार जो कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित हुए हैं, वे KEA की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट (KCET Result 2023) चेक कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://kea.kar.nic.in/ पर क्लिक करके भी KCET Result 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिेए भी रिजल्ट (KCET Result 2023) देख सकते हैं. एस राम्या, ईडी, KEA ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. एम.सी. सुधाकर 15 जून को सुबह 9.30 बजे KEA कार्यालय में रिजल्ट (KCET Result 2023) जारी करेंगे. विज्ञप्ति के मुताबिक रिजल्ट KEA की वेबसाइट पर सुबह 11 बजे के बाद उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

KCET परीक्षा 20 मई से 21 मई, 2023 तक राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. प्रोविजनल आंसर की 26 मई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 30 मई, 2023 तक आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया था.

KCET Result 2023 ऐसे करें चेक
KEA की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध KCET Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका KCET Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

Tags: Entrance exams

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें