‘अगर इनके कहने पर नोट छापे होते तो आज…’, वित्त मंत्री सीतारमण ने विपक्ष पर बोला हमला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. भारत की वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर करारा हमला किया है. कारोना महामारी के दौरान विपक्ष द्वारा दिए गए सुझाव को जगजाहिर करते हुए सीतारमण ने कहा कि हमें अंधाधुन नोट छापने के लिए कहा गया था. विपक्षी दलों ने कहा कि जितना चाहिए उतना कर्ज ले लो. लोगों के हाथ में पैसा पहुंचाओ. अगर उनकी बात मान ली गई होती तो हमारा देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से एक नहीं होता.

न्‍यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से वित्‍त मंत्री का एक वीडियो साझा किया गया है. एक समारोह के दौरान के इस वीडियो में निर्मला सीतारमण ने कहा, “हमनें अपनी पॉपुलेशन को बेहद कम समय में वैक्‍सीन के डोज दिए. उसके कारण लोगों में थोड़ा भरोसा आया कि हम इससे (महामारी से) बचकर बाहर आ सकते हैं. ये नहीं है कि हमें वैक्‍सीन नहीं मिला जिसके चलते हम दिक्‍कत में रहेंगे.”

Tags: FM Nirmala Sitharaman, Nirmala sitharaman news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें