टैटू बनवाकर कंगाल हुआ शख्‍स ! अब कर्ज उतारने के लिए त्‍याग रहा शौक, कहा-बैंक वाले पहचानते नहीं

दुनिया में हर इंसान को अपने चेहरे से प्‍यार होता है. इसे साफ-सुथरा रखने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं. लाखों रुपये तक खर्च कर डालते हैं. मगर कुछ ऐसे विचित्र लोग भी हैं, जो खास शौक की वजह से अपने चेहरे को अजीब बना लेते हैं.इन्‍हीं में से एक हैं मैथ्यू व्‍हेलन. किंग ऑफ इंक के नाम से मशहूर मैथ्‍यू अपने टैटू लुक के कारण पूरी दुनिया में चर्चा रहते हैं. लेकिन इस शौक ने उनके सामने मुसीबत खड़ी कर दी है. कर्ज में डूब गए हैं. कर्ज उतारने के लिए पैसे नहीं, बैंक से लोन लेने गए तो बैंक वालों ने पहचानने से इनकार कर दिया. इतने परेशान हो गए कि अब यह लुक छोड़ने जा रहे हैं.

मैथ्यू व्‍हेलन (Britain’s Most Tattooed Man) के मुताबिक, उनका पूरा शरीर टैटू के रंगीन डिजाइन से ढका हुआ है. लेकिन यह मुसीबत बन गया है. बैंक वालों ने खाता खोलने से इनकार कर दिया है. क्‍योंकि उनका कहना है कि वे पहचान नहीं पा रहे हैं. मैथ्‍यू ने बताया कि उनके ऊपर 68 लाख रुपये का कर्ज है. वह कहीं नौकरी नहीं कर पा रहा है. बैंक कर्ज दे नहीं रहे हैं. इससे काफी मुश्क‍िल आ रही है. इसल‍िए वह टैटू हटा रहा है ताकि बैंक से पैसे निकाल सके और लोगों को भुगतान कर सके. उसके मुताबिक, अगले चार साल में वह सारे पैसे चुका देगा.

आंखें काली कर ली, निप्‍पल्‍स तक हटाए
मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्मिंघम के किंग ऑफ इंक लैंड ने कहा-टैटू बनवाना दूसरों की नजर से लत हो सकती है, लेकिन मेरे लिए यह लाइफस्‍टाइल का हिस्‍सा है. मैं जब चाहूं फ‍िर उसी तरह हो सकता हूं. और जब चाहूं इसे कम कर सकता हूं. कर्ज संकट खत्‍म होने तक मैं इस पर विराम लगा रहा हूं और जैसे ही कर्ज खत्‍म होगा इसे फ‍िर से शुरू करूंगा. मेरे पास एक योजना है. मुझे अपनी लाइफस्‍टाइल में बदलाव लाना होगा. खर्चे सीमित करने होंगे. 9 साल की उम्र से वह अपने शरीर में बदलाव करवा रहे हैं. यहां तक कि आंखें काली कर ली. निप्‍पल्‍स तक हटाए. कानों का ऑपरेशन करवाया.लेकिन अब उन्‍हें अपने लुक में बदलाव की जरूरत नहीं.

1500 घंटे टैटू बनवाने का रिकॉर्ड
मैथ्‍यू ने 1500 से भी ज्‍यादा घंटे तक टैटू बनवाया है. फरवरी 2016 में तो एक साथ 36 टैटू ऑटिस्‍ट उनके शरीर पर काम कर रहे थे.हालांकि, अब तक उन्‍होंने इसका अनुमान नहीं लगाया कि टैटू बनवाने पर कुल कितना खर्च हुआ है. लेकिन उनका दावा है कि लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं. हाल ही में उन्‍होंने एक बुलडॉग खरीदा है, जो उनका सपना था. पहला टैटू उन्‍होंने अपने शरीर पर बुलडॉग का ही बनवाया था.पहलन ने कहा- जानवर इंसानों से बहुत बेहतर होते हैं, क्योंकि वे आपके साथ एक बंधन बना लेते हैं और बहुत जल्दी परिवार के सदस्य बन जाते हैं. मेरे पास पहले भी सांप, चूहे, हैम्स्टर और कछुए थे, जिनका मैंने टैटू भी बनवाया हैः

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More