
निखिल स्वामी/ बीकानेर. हिंदी फिल्मों के दीवानें तो आपने बहुत देखे होंगे होंगे, जिन्हें फिल्मों के अलावा कुछ नहीं सूझता हो. ऐसे ही एक दीवाने बीकानेर में भी हैं. फिल्मों के प्रति इनकी दीवानगी का आलम ये है कि पिछले 40 सालों में इन्होंने जितनी भी फिल्में देखी हैं उन सभी के पोस्टर इनके पास है. ये शख्स हैं बीकानेर के रहने वाले मोहम्मद रफीक कादरी. कादरी पिछले 40 सालों से फिल्मों के पोस्टर का संग्रह कर रहे हैं. अब तक उन्होंने दो हजार से अधिक फिल्मों के पोस्टर का संग्रह किया है. इनके पास सन 1950 से लेकर 2013 तक की फिल्मों के पोस्टर का संग्रह है. इन पोस्टरों की वे हर साल शहरवासियों के लिए प्रदर्शनी भी लगाते हैं. जिससे नई युवा पीढ़ी को पुरानी फिल्मों की जानकारी हो. कादरी ने बताया कि 2013 में सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर उन्होंने पुराने फिल्मों के पोस्टरों की प्रदर्शनी लगानी शुरू की थी.
बचपन से ही फिल्मों के दीवानें हैं
कादरी ने बताया कि वे बचपन से ही संगीत और सिनेमा से जुड़े है. फिल्मों को लेकर वे बताते हैं कि अब भी वे नियमित रिलीज होने वाली पिक्चर थिएटर में देखने जाते हैं. पोस्टरों के संग्रह को लेकर वे कहते हैं कि बचपन में एक बार किसी फिल्म के प्रचार के दौरान एक पोस्टर हाथ लग गया तो उसे अलमारी में चिपका दिया और उसे रोज देखता. इस तरह उन्हें पोस्टर एकत्रित करने का शौक चढ़ गया. इसके बाद जो भी फिल्में आई उन सबके पोस्टर वे इकठ्ठा करते हैं.
कादरी बताते हैं कि पिछले दस साल से उनके शौक पर ब्रेक लग गया है. वे कहते हैं कि 2013 के बाद फिल्मों के पोस्टर आने बंद हो गए. इसके बाद से फिल्मों के पोस्टर का संग्रह करना बंद हो गया. हालांकि वे आज भी साल में कई बार फिल्मों के पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाते है और उनकी प्रदर्शनी में नई युवा पीढ़ी और कई अन्य लोग आ रहे है. अब लोग आधुनिकता के कारण पोस्टर आने बंद हो गए.
.
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 18:18 IST






