अगर चोरी हो जाए मोबाइल तो करें ये काम, वापस मिल जाएगा फोन!


हिना आज़मी, देहरादून. आज मोबाइल हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया है. हर किसी के पास मोबाइल फोन होता है. कुछ लोग महंगे सेल फोन रखने का शौक रखते हैं, तो वहीं मोबाइल चोरी होने की घटनाएं भी आज आम हो गई हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दून अस्पताल, पलटन बाजार और सन्डे बाजार में मोबाइल चोरी होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. हाल ही में दून अस्पताल में एक मोबाइल चोर पकड़ा गया. अगर कभी आपका फोन चोरी हो जाता है या खो जाता है, तो आप कैसे अपने मोबाइल को ब्लॉक कर सकते हैं और कैसे आपको आपका मोबाइल वापस मिल सकता है, इस बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं.

रास्ते में चलते हुए अगर आप फोन इस्तेमाल करते हैं और फोन चोर अचानक आपका फोन लेकर भाग जाता है या फिर आपका फोन गुम हो जाता है, तो आप अब खुद घर बैठे अपने फोन को ब्लॉक कर सकते हैं. मोबाइल रिपेयरिंग के साथ-साथ मोबाइल सॉफ्टवेयर पर काम करने वाले आकाश ने जानकारी दी कि अगर आपका फोन कहीं खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आप उसे आसानी से ट्रैक कर सकते हैं क्योंकि फोन में ऐसे कई फीचर्स आपकी मदद करते हैं.

उन्होंने बताया कि नए फोन में अब IMEI अकाउंट और आईडी की व्यवस्था होती है. ऐसे में अगर आपका फोन खो भी जाता है, तो उस फोन को कोई भी खोल नहीं पाएगा क्योंकि आप उसे खुद ट्रैक कर सकते हैं. आईफोन और सैमसंग आदि फोन में कई ऐसे फीचर से जिनके माध्यम से आपका फोन सुरक्षित रह सकता है.

उनका कहना है कि अपने नजदीकी थाने में अपने फोन गुम होने की सूचना देना बेहद जरूरी है. इसलिए आप थाने में कंप्लेंट करने के साथ-साथ अपने मोबाइल की IMEI आईडी देंगे, तो आपको मोबाइल फोन साइबर सेल कुछ ही टाइम में ढूंढकर दे सकती है. आकाश ने बताया कि आईफोन में ई-सिम सिस्टम है. अगर आपका फोन चोरी हो जाता है और चोर उस फोन को रिसेट कर देता है लेकिन अगर वह कोई भी सिम उसमें इंसर्ट करता है, तो आईफोन की लोकेशन ट्रेस हो जाती है.

इसके अलावा अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो जाता है और आप पुलिस स्टेशन नहीं आ सकते हैं, तो आप केंद्र सरकार के हाल ही में लांच किए गए पोर्टल के माध्यम से अपना फोन वापस पा सकते हैं. जिस पोर्टल की हम बात कर रहे हैं वह CEIR पोर्टल. इस पोर्टल के माध्यम से सरकार ने चोरी हुए मोबाइल फोन के ट्रैकिंग सिस्टम को शुरू कर दिया है.

खोए या चोरी मोबाइल को ऐसे करें ब्लॉक
1- सबसे पहले दूरसंचार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ceir.gov.in पर यानी ceir पोर्टल पर जाइये, जहां क्लिक करने पर केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर के सरफेस आपको नजर आएगा.

2- इसमें आप \”चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करें\” वाले ऑप्शन पर क्लिक कीजिए.

3- यहां एक फॉर्म ओपन हो जाएगा.

4- इसमें पूछी गई जानकारी को भर लीजिए और सबमिट कर दीजिए.

Tags: Dehradun news, Uttarakhand news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More