हाइलाइट्स
राजस्थान रोडवेज अपडेट
रोडवेज का बड़ा एक्शन प्लान
8 टीमें जुटी है राजस्व चोरी रोकने में
जयपुर. राजस्थान रोडवेज (Rajasthan Roadways) अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है. रोडवेज में खर्चा ज्यादा और आय कम हो रही है. इसके मद्देनजर रोडवेज प्रबंधन ने रेवेन्यू छीजत को रोकने के लिए कुछ कारगर कदम उठाए है ताकि आय (Income) को बढ़ाया जा सके. रोडवेज के इस एक्शन के सकारात्मक नतीजे भी सामने आए हैं. अब इस प्रयोग को नियमित किया जा रहा है. इस प्रयोग को अमल में लाए जाने के बाद रोडवेज की आय प्रतिदिन औसतन पांच करोड़ से साढ़े पांच करोड़ पहुंच गई है.
राजस्थान रोडवेज के पास अभी सभी श्रेणी की कुल मिलाकर 2900 बसें हैं. ये बसें राज्य के अंदर और राज्यों के बाहर तक सफर करती है. इन बसों से औसतन रोडवेज को 5 करोड़ रुपये प्रतिदिन आय होती है. दूसरी तरफ रोडवेज के खर्चे, कर्मचारियों की सैलरी और समय समय पर रोडवेज की फ्री यात्रा के चलते घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है. रोडवेज की आय बढ़ाने के लिए प्रबंध निदेशक ने इस बार नये प्रयोग की शुरुआत की है.
भाई बना बहन का बैरी: घर से भागकर करनी पड़ी मंगेतर से लव मैरिज, लगा दिया था ये अड़ंगा, अब…
आपके शहर से (जयपुर)

Cyclone Biporjoy : डूंगरपुर में 4 दिन तक रहेगा बिपरजॉय का प्रभाव, 50 KM रफ्तार से चलेंगी हवा

लू और गर्मी से बचने का रामबाण है यह राबड़ी, जानिए कैसे बनती है यह

उषा चौमर के काम से दूर भागते थे लोग, अब पद्मश्री से किया गया सम्मानित

अपनी दाढ़ी-मूंछों को लेकर पूरे राजस्थान मेंं फेमस है यह युवा, अब तक हासिल कर चुका है कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

भाई बना बहन का बैरी: घर से भागकर करनी पड़ी मंगेतर से लव मैरिज, लगा दिया था ये अड़ंगा, अब…

25000 साल पुराना है नागौर का इतिहास, 4 शताब्दी में नांग वंशीय राजा ने बनाया था यह किला

Medical Job 2023: चंडीगढ़ पीजीआई में निकली सैकड़ों पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

IBPS Clerk Vs SBI Clerk: आईबीपीएस क्लर्क और एसबीआई क्लर्क में क्या होता है अंतर? दोनों में पहले कौन बनता है PO, जानें डिटेल

इस नए जमाने में चारा-अनाज को सुरक्षित रखने में भारी पुरानी जुगाड़, 10 साल नहीं होता चारा खराब

किसान ने तुर्की से मंगाया बाजरे का बीज, 15 फीट के पौधे में उगी 4 फीट लंबी बाल, खेत बना सेल्फी प्वाइंट

Live-in Relationship: प्रेमी के साथ रह रही थी पत्नी, पति को आया गुस्सा उठा ले गया, महिला फिर भाग निकली
चलती बसों का औचक निरीक्षण करती है टीमें
इस प्रयोग के तहत अलग अलग जोन में 8 टीमों की गठन किया गया है. ये टीमें चलती बसों का औचक निरीक्षण करती है. रेवन्यु चोरी में पकड़े जाने पर जिम्मेदार कंडक्टर और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाती है. हालांकि ऐसे निरीक्षण पहले भी होते रहे हैं लेकिन इस बार ये टीमें निरीक्षण के लिए राज्यों के बाहर भी जाएंगी जहां जहां ये बसें जाती हैं.
14 चालकों को ब्लैक लिस्टेड किया
राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि हाल ही में इन 8 टीमों ने अलग अलग रूट पर 129 बसों की जांच कर अपनी-अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपी है. इस रिपोर्ट के आधार पर 14 चालकों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है. 8 परिचालकों का ट्रांसफर दूरदराज क्षेत्रों में किया गया है. इस अभियान के दौरान 190 यात्री बिना टिकट के मिले. इन यात्रियों ने किराये के पैसे तो दे दिए थे लेकिन कंडक्टरों ने उनको टिकट नहीं दिए. इस सारी कवायद से एक दिन में 5 करोड़ कमाने वाली रोडवेज अब एक दिन में 5 करोड़ 50 लाख तक पहुंच गई है.
8 टीमों को नियमित किया जा रहा है
रोडवेज में औचक निरीक्षण जैसे अभियान समय समय पर चलाए जाते रहे हैं. लेकिन नियमित नहीं होने की वजह से हालात हमेशा ढाक के तीन पात वाले हो जाते हैं. लेकिन इस बार इन 8 टीमों को नियमित किया जा रहा है. ये टीमें अपने अपने जोन में ये कार्रवाई लगातार करती रहेगी. विभाग को उम्मीद है कि इससे ना केवल रोडवेज का रेवेन्यु बढ़ेगा बल्कि चोरियां भी रुकेंगी.
.
Tags: Jaipur news, Rajasthan news, Rajasthan Roadways, Theft
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 17:39 IST






