नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने बोला सरकार पर बड़ा हमला ! हक मांगने पर छात्रों पर किया गया लाठी चार्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सबसे कम बेरोजगारी दर के प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दावे को झूठ का पुलिंदा बताया है. चंदेल ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार के दावे हैं और दूसरी ओर ज़मीनी सच्चाई यह है कि श्रम विभाग के कुल 34 पदों के लिए ढाई लाख आवेदन जमा हुए हैं. इससे पहले चपरासियों के 91 पदों के लिए सवा दो लाख आवेदन प्राप्त हुए थे. ये आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि बेरोजगारी दर को कम बताने वाले सरकारी दावे और आंकड़े पूरी तरह से फर्जी है. प्रदेश को गुमराह करने वाले हैं.
नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि बेरोजगारी के मसले पर प्रदेश सरकार ने लगातार झूठ परोसकर न केवल छत्तीसगढ़ को छलने और धोखा देने का काम किया है, अपितु युवाओं के भविष्य तक को दांव पर लगा दिया है. चपरासियों के 91 पद के लिए प्राप्त सवा दो लाख आवेदनों में उच्च शिक्षित युवाओं के अलावा डॉक्टर, इंजीनियर तक के आवेदन जमा होना छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने के लिए पर्याप्त है. अब सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं श्रम उप निरीक्षकों के 34 पदों के लिए करीब ढाई लाख आवेदनों का जमा होना यह सवाल खड़ा करता है कि भूपेश सरकार बेरोजगारी नहीं होने के दावे किस मुंह से कर रही है.

भ्रष्टाचार के अवसर खोज रही है सरकार
चंदेल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेरोजगारी जैसे संवेदनशील मसले पर भी संजीदा नहीं है और युवा बेरोजगारों और उनके परिवारों के स्वप्नों को कुचलकर उनके सुनहरे भविष्य को -निराशा की गहन अंधी खाइयों में धकेलकर राजनीतिक मिथ्याचार का पोषण करने में लगी है.हाल ही पीएससी भर्ती परीक्षा में सामने आईं गड़बड़ियों से भी साबित हुआ है कि प्रदेश सरकार हर जगह घपले करके भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के अवसरों की ताक में रहती है. चंदेल ने कहा कि रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार को जब-जब उसका वादा याद दिलाया गया, प्रदेश सरकार ने तब-तब बेरोजगारों पर लाठियां बरसाईं गई .

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 17:43 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें