पहली बार एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेनों का होगा उद्घाटन, जानिए किन-किन रूट पर दिखाई जाएगी हरी झंडी

हाइलाइट्स

भारतीय रेल लगातार वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दे रहा है
एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही हैं
रेलवे की योजना 26 मई से 5 वंदे भारत ट्रेनों के चलाने की है

नई दिल्ली. रेलवे ने पहली बार देश में एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करने का फैसला किया है. इन पांचों वंदे भारत ट्रेन के रूट तय हो गए हैं और उद्घाटन की तारीख भी फाइनल हो गई है. रेलवे मंत्रालय के अनुसार, 26 मई को पांचों वंदे भारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा. इनमें एक जगह प्रधानमंत्री स्वयं मौजूद रहेंगे जबकि 4 अन्य जगह वर्चुअल झंडी दिखाएंगे. ये 5 वंदे भारत भोपाल- इंदौर, भोपाल- जबलपुर, पटना-रांची, बेंगलुरु-हुबली और गोवा-मुंबई के बीच चलेंगी.

मौजूदा समय देश के विभिन्‍न राज्‍यों और यूटी में 18 वंदे भारत ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है. जिन तीन राज्‍यों में वंदे भारत का संचालन नहीं हो रहा है, जिनमें गोवा, झारखंड और बिहार शामिल हैं. पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में असम को छोड़कर बचे हुए सभी राज्‍यों में अभी ट्रैक का इलेक्‍ट्रीफिकेशन नहीं हुआ है. असम में वंदे भारत का संचालन शुरू हो चुका है.

18 वंदे भारत ट्रेनों का हो रहा है सफल संचालन
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्‍ली से भगवान शिव की नगरी वाराणसी के बीच चली. यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गई. वहीं, दूसरी ट्रेन को भी धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली. तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गई. पांचवीं वंदेभारत को चेन्‍नई से मैसूर के बीच चलाया गया. छठीं वंदेभारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली.

इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी, आठवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच, 9वीं मुंबई से सोलापुर, 10वीं मुंबई से शिरडी, 11वीं रानी कमलापति स्‍टेशन (भोपाल) से निजामुद्दीन, 12वीं, 13वीं सिकंदराबाद से तिरुपति व चेन्‍नई से कोयंबटूर, 14वीं दिल्‍ली से अजमेर, 15वीं तिरुअंतपुरम से कासरगोड, 16वीं भुवनेश्‍वर से हावड़ा, 17वीं ट्रेन दिल्‍ली से देहरादून, 18वीं न्‍यू जलापाईगुड़ी से गुवाहाटी से शुरू हुई है.

Tags: Vande bharat, Vande bharat train, Vande Bharat Trains

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More