Bhagalpur News: जिसके ‘लापता’ होने से परिवार था परेशान, वो 5 महीने बाद नोएडा में मोमोज खाता मिला


शिवम सिंह/भागलपुर.जिले में एक दिलचस्प मामला देखने को मिला. जब पांच माह से गायब युवक नोएडा की सड़कों पर भिखारियों की हालत में पाया जाता है. दरअसल,भागलपुर जिले के ध्रुव गंज निवासी निशांत के साथ हुई. निशांत की शादी करीब 5 माह पूर्व गंगनिया में हुई थी. इसी बीच 31 जनवरी 2023 को हुआ रहस्यमई तरीके से गायब हो गया. इसको लेकर निशांत के पिता सच्चिदानंद सिंह ने अपने समधी एवं उसके बेटे पर अपहरण का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवा दिया था. इसके बाद लड़की के भाई रविशंकर यानी निशांत के साले ने उनको नोएडा में मोमोज की दुकान पर भिखारियों की हालत में देख लिया था. इसके बाद पुलिस को लेकर उसको भागलपुर लाया गया.

लगातार निशांत के पिता अपने बेटे के अपहरण का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित करते थे. इसी प्रताड़ना और आरोप-प्रत्यारोप के बीच नवीन सिंह के बड़े भाई की टेंशन में आकर उनकी मौत हो गई. पूरा परिवार सदमे में एवं मातम का माहौल बना रहा था लगातार निशांत के पिता द्वारा पैसे की मांग भी की जाती थी. इसी बीच अचानक फिल्मी तरीके से निशांत के साले ने उसे दिल्ली की सड़कों पर नोएडा सेक्टर 50 में मोमोज दुकान के सामने भिखारियों की हाल में देखा. अचानक शक होने पर पूछताछ की. मोमोज दुकान पर बड़ी दाढ़ी और मैले कपड़े में बीमार और भिखारी जैसे दिखने वाला व्यक्ति कोई और नहीं उसका जीजा था.

भागलपुर कोर्ट में हुई पेशी
पूर्ण रूप से जानकारी हासिल करने के बाद निशांत के साले ने लोकल थाना को 100 नंबर पर कॉल कर बुला लिया है. उसके बाद सुल्तानगंज थाने से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने से सुल्तानगंज थाने को सुपुर्द कर दिया. वही निशांत की भागलपुर कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट ने पूछताछ की. वहीं मामले की सुनवाई के लिए अगला डेट मुकर्रर किया.मीडिया से बात करते हुए निशांत के साले रविशंकर सिंह ने बताया कि फिरौती एवं किसके टेंशन में आकर हमारे बड़े पापा का देहांत हो गया. वहीं लगातार यह लोग पैसे की भी मांग करते हैं. हमें उम्मीद है कि न्यायालय हमें और हमारे परिवार की मदद करेगा और दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई करेगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 14:10 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More