हाइलाइट्स
चूरू जिले के तारानगर का है मामला
पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है
प्रेमी जोड़े ने कहा जान से मारने की मिली है धमकी
चूरू. राजस्थान के चूरू (Churu) जिले में लिव इन रिलेशनिशप (Live in relationship) में अपहरण का मामला सामने आया है. यहां दिल्ली की एक शादीशुदा महिला एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. उसके पति को जब इसका पता चला तो वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसका अपहरण करके ले गया. लेकिन महिला किसी तरह से पति के चंगुल से बचकर निकल आई. अब उसने अपने प्रेमी के साथ पुलिस के समक्ष पेश होकर सुरक्षा की गुहार की है.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची 30 साल की इस महिला ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है. उसने साल 2012 में चूरू जिले के चंगाई गांव निवासी युवक से आर्य समाज में शादी की थी. शादी के बाद उसका पति उससे मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. महिला ने बताया इस बीच उसकी ससुराल में सात्यूं गांव निवासी युवक अमरचंद से जान पहचान हो गई.
भाई बना बहन का बैरी: घर से भागकर करनी पड़ी मंगेतर से लव मैरिज, लगा दिया था ये अड़ंगा, अब…
आपके शहर से (जयपुर)

Cyclone Biparjoy: मौसम का बदला मिजाज, करौली में ठंडी हवाओं के चलते गर्मी से मिली राहत

नागौर में लगा ‘राजस्थान मेगा जॉब फेयर’, 1200 से अधिक युवाओं का रोज़गार के लिए चयन

अग्रवाल महिला मंडल की अनूठी पहल, समर कैंप के माध्यम से समाज की बेटियों को सिखा रही कई हुनर, स्वरोजगार में मिलेगी मदद

बेटे की शादी का संजोया था ख्वाब, मौत ने 11 दिन पहले छीन ली पिता की सांसें, सदमे में आया दूल्हा

1900 साल प्राचीन इस मंदिर में होती थी गुप्त पूजा, गजब की है यहां की मान्यता

कभी बंद होने के कगार पर था ये सरकारी स्कूल, आज छात्र-छात्राओं से है गुलजार, छुट्टियों में फ्री पढ़ा रहे अध्यापक

भाई बना बहन का बैरी: घर से भागकर करनी पड़ी मंगेतर से लव मैरिज, लगा दिया था ये अड़ंगा, अब…

किसान ने तुर्की से मंगाया बाजरे का बीज, 15 फीट के पौधे में उगी 4 फीट लंबी बाल, खेत बना सेल्फी प्वाइंट

गर्मी के मौसम में नींबू के दामों में गिरावट, यहां 25 रुपए किलों मिल रहा नींबू

अपनी दाढ़ी-मूंछों को लेकर पूरे राजस्थान मेंं फेमस है यह युवा, अब तक हासिल कर चुका है कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय चक्रवात को लेकर जोधपुर में प्रशासन की टीमें अलर्ट, जानिए क्या है तैयारी
कोर्ट से लिव इन का सर्टिफिकेट बनवा लिया
उसके बाद दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे. नवंबर 2022 में उसने अपना घर छोड़ दिया और अमरचंद के पास आ गई. दोनों साथ-साथ रहने लगे. पति और ससुराल वालों का जब इसका पता लगा तो उन्होंने दोनों को धमकी दी. इस पर उन्होंने 17 मई 2023 को कोर्ट से लिव इन का सर्टिफिकेट बनवा लिया. महिला ने आरोप लगाया कि 19 मई को उसका पति अमरचंद के घर दो गाड़ियों में अपने साथियों को लेकर आया.
लव मैरिज कर खुश हुआ प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने दी तगड़ी धमकी, छीन गई रातों की नींद और दिन का चैन…
अपहरण कर जान से मारने की दी धमकी
उन्होंने अमरचंद के साथ लाठी सरियों से मारपीट की और उसका अपहरण कर गाड़ी में डालकर ले गए. उसके बाद से उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध ससुराल के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया. लेकिन वह 12 जून को वह कमरे की खिड़की के रास्ते से निकलकर किसी तरह तारानगर पहुंची. वहां उसने अमरचंद को फोन कर बुलाया. उसके बाद दोनों एसपी दफ्तर पहुंचे. अमरचंद ने बताया के महिला के पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों को धमकी दी है कि वे उनका अपहरण कर जान से मार देंगे.
.
Tags: Churu news, Crime News, Live in Relationship, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 16:39 IST






