डीएम ने प्रमाणपत्र सहित दिये एक लाख रुपये का चेक, कौशांबी मे 4 बच्चो ने प्रदेश की टॉप 10 सूची मे दर्ज किया था नाम 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएम ने प्रमाणपत्र सहित दिये एक लाख रुपये का चेक, कौशांबी मे 4 बच्चो ने प्रदेश की टॉप 10 सूची मे दर्ज किया था नाम

कौशांबी। जिला प्रशासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा मे सबसे अच्छा प्रदर्शन कर नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सहित डीएम व सीडीओ मौजूद रहे। अफसरो ने इस मौके पर बच्चो को सफलता हासिल करने के टिप्स देकर उनका उत्साह वर्धन किया। खास मौके पर मेधावियों को प्रमाणपत्र व एक लाख रुपये की राशि दी गई।

यूपी बोर्ड परीक्षा मे सबसे अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश मे कौशांबी जिले का नाम हाई स्कूल मे अनुष्का सिंह अंशुमान सिंह व आर्यन वर्मा एवं इंटर मे मो अफजल ने टॉप 10 सूची मे नाम दर्ज कराया। इसके अतिरिक्त जनपद मे 16 ऐसे मेधावी बच्चे शामिल रहे। जो प्रदेश की सूची मे अपना नाम नहीं दर्ज करा सके लेकर जिले मे टॉप नंबर हासिल करने के कामयाब हुए।

ऐसे मेधावी प्रतिभावान बच्चो को जिला प्रशासन ने एक सम्मान समारोह के जरिये कलेक्ट्रेट मे एक मंच प्रदान किया। इस मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर सहित डीएम सीडीओ व अन्य जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चो के उत्साहवर्धन मे अफसरों ने उनके आगे आने वाली परीक्षा मे सफलता हासिल करने की टिप्स दिये। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने मेधावियों के सम्मान के साथ उनकी हौसला आफजाई की। उन्होने कहा कि प्रदेश सूची मे नाम दर्ज करा कर बच्चो ने कौशांबी का मान बढ़ाया है।

सम्मान पाने वाले बच्चो मे 4 हाई स्कूल व इंटर कि प्रदेश सूची मे शामिल छात्र छात्रा है। इसके अलावा 16 वह मेधावी बच्चो को सम्मानित किया गया। जिन्होने जनपद मे सबसे अधिक अंक हासिल किया। सम्मानित होने वाले बच्चो ने बताया कि उन्होने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 7 से 8 घंटे पढ़ाई की। अपने गुरुजनों का बताए रास्ते को फालों किया। माँ पिता के बात मान कर ही उन्होने सफलता की सीढ़ी को आसानी से चढ़ा है। आगे भी वह यही प्रयास जारी रखेगे।

डीएम सुजीत कुमार ने बताया, प्रदेश मुखिया के आवाहन पर मेधावी सम्मान समारोह किया गया। जिसमे सम्मानित होने वाले 4 प्रदेश सूची मे शामिल बच्चे व 16 अन्य बच्चो को प्रमाणपत्र व एक लाख रुपये की धनराशि उफार स्वरूप दी गई है। इसके अलावा बच्चो को सफलता के टिप्स भी उनके द्वारा दिये गए है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें