
नई दिल्ली. तेलुगू एक्टर नरेश और कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा लोकेश इस साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे थे. शुरुआत से ही इस कपल की शादी फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां पवित्रा दूसरी बार दुल्हन बनीं हैं, तो वहीं नरेश की ये चौथी शादी है. शादी के बाद से ही एक्ट्रेस पवित्रा लोकेश सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं. नरेश संग शादी के बंधन में बंधने के बाद एक्ट्रेस के पूर्व पति ने भी हैरान कर देने वाली प्रतिक्रियाएं दी थीं.
पवित्रा लोकेश के पूर्व पति सुचेंद्र प्रसाद ने एक्ट्रेस पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस लग्जरी लाइफ की शौकीन हैं. ऐसी लाइफ पाने के लिए वह कुछ भी कर सकती हैं और किसी भी हद तक जा सकती हैं. सनसनीखेज खुलासा करते हुए सुचेंद्र प्रसाद ने कहा था कि पवित्रा ने महेश बाबू के भाई एक्टर नरेश से उनकी 1500 करोड़ की संपत्ति के लिए शादी की है.
एक्ट्रेस के पूर्व पति के आरोपों के बाद वह सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा. सोशल मीडिया ट्रोल्स के मुताबिक 44 वर्षीय एक्ट्रेस पवित्र लोकेश ने अपने से 19 साल बड़े एक्टर से केवल पैसों के लिए ही शादी की है. अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस पूरे बवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है.
इस विषय पर बात करने की नहीं जरूरत-
उन्होंने कहा कि उनपर लगाए गए सभी आरोप बिलकुल ही बेकार हैं और वह ऐसी हरकत कभी नहीं करेंगी. उनके माता- पिता ने उन्हें आत्मनिर्भर बनना और अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाया है. हालांकि, पवित्रा का मानना है कि इस विषय पर बात करने की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन उन्हें मजबूर कर दिया गया.
‘मेरी प्रॉपर्टी के बारे में नहीं मालूम’–
वहीं नरेश बाबू ने भी दूसरे इवेंट में पत्नी पर लगाए गए आरोपों पर बात की. उन्होंने कहा, “ शादी के बाद भी पवित्रा को मेरी प्रॉपर्टी और पैसों के बारे में कुछ नहीं पता है. उनके पास अपनी खुद की प्रॉपर्टी है और उन्होंने मुझसे आज तक कभी पैसे नहीं मांगे और न ही मेरी प्रॉपर्टी के बारे में पूछा है. वह मेरी कमजोरी नहीं, मेरी ताकत हैं और मैं उनकी ताकत हूं.”
.
Tags: Entertainment Special, Mahesh Babu
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 16:12 IST






