
हाइलाइट्स
अफ़गानिस्तान के गेंदबाज ने रचा इतिहास
डेब्यू मैच में ही किया यह खास कारनामा
नई दिल्ली. अफ़गानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एकलौता टेस्ट शेर ए बंग्ला स्टेडियम (ढाका) में खेला जा रहा है. अफ़गानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और बांग्लादेश को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. 56.4 ओवर तक बांग्लादेश ने 269 रन बना दिए है. इस मुक़ाबले में अफगानी गेंदबाज ने डेब्यू करते हुए पहले ही गेंद पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.
दरअसल हम बात कर रहे हैं निजात मसूद की. निजाद मसूद को पहली बार अफगानिस्तान की टेस्ट टीम में शामिल किया गया. उन्होंने अपना पहला टेस्ट खेलते हुए पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया. उन्होंने बांग्लादेश के ओपनर जाकिर हसन को अफसर जजाई के हाथों कैच आउट कराया. जाकिर हसन 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बना सके और मसूद का शिकार बन बैठे.
स्टीव स्मिथ या बाबर आजम नहीं! मिस्बाह उल हक ने इस भारतीय को बताया तीनों फॉर्मेट का बेस्ट प्लेयर
निजात मसूद पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 22वें गेंदबाज बन गए हैं. यह कारनामा सबसे पहली बार ऑस्ट्रेलिया के टॉम होरान ने किया था. उन्होंने पहले ही गेंद पर टेस्ट करियर में पहला विकेट लिया था. इसके अलावा 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ हार्डस विल्जोन ने अपने डेब्यू में पहले ही गेंद पर विकेट लिया था. उन्होंने महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक का विकेट लिया था. ऐसा कई और भी गेंदबाज पहले कर चुके हैंं.
नजमुल हुसैन संतो ने जड़ा शतक
बांग्लादेश के बेहतरीन बल्लेबाज नजमुल हुसैन संतों अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन पारी खेल रहे हैं. उन्होंने 56.3 ओवर तक अब तक 172 गेंदो में में 145 रन बना दिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 23 चौके और 2 छक्के निकले हैं अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने अगर नजमुल का विकेट जल्दी नहीं चटकाया तो यह मैच उनके हाथों से निकल सकता है.
.
Tags: Afghanistan Cricket, Bangladesh Cricketer
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 16:19 IST






