
शानू कुमार/बरेली. ओडिशा में ट्रेनों के बड़े भीषण हादसे के बाद भी रेलवे के कुछ अधिकारी लापरवाही नहीं छोड़ रहे. और हादसा होने का इंतजार देख रहे हैं. बरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पटरी की दोनों तरफ लगे होने वाले पैंडल क्लिप कुछ जगहों से गायब हैं. रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर 1 पर ही 400 मीटर की दूरी पर कई पैंडल क्लिप गायब हैं. कई टूटकर गिरे हुए हैं और कुछ मिसिंग हैं.पैंडल क्लिप लोहे की वह रिंग है जो रेल पटरी को दोनों तरफ से स्लीपर से चिपकाए रखती है.रेलवे अफसरों की मामूली अनदेखी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.
कुछ दिन पहले एडीआरएम मुरादाबाद मंडल बरेली पहुंचे थे और उन्होंने कई जगह यार्ड और ट्रेन पटरियों को चेक किया था. लेकिन जिस जगह लापरवाही थी और कमियां थी वहां से नज़र चूक गयी या फिर कुछ अधिकारी वहां तक नही ले जा पाए. इसलिए एडीआरएम की नज़र से यह लापरवाही छूट गयी. लेकिन इस लापरवाही को नजरअंदाज करना एक बड़े हादसे को निमंत्रण देने जैसा है.
लापरवाही पड़ सकती है भारी
पैंडल क्लिप गायब होने जैसी तस्वीर कई जगह देखने को मिली लेकिन अधिकारियों ने इसकी सुध नही ली. कई जगह पैंडल क्लिप पुराने होकर बेकार हो गए या फिर कुछ जगह दोनों ही क्लिप गायब मिले. अब देखना होगा किस तरह ऐसी लापरवाहियों पर रेलवे प्रशासन एक्शन लेता है.
सीनियर डीसीएम ने दिया जांच का भरोसा
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि अगर ऐसा है तो उसकी जांच होगी .प्लेटफार्म लाइन पर कुछ लिमिट होती है . अगर उस लिमिट से ज़्यादा पैंडल क्लिप हटें हैं तो खतरनाक हो सकता है. लेकिन ऐसा होगा नही सेफ्टी को ज़रूर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाता है.
.
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 16:18 IST






