
हाइलाइट्स
पेमेंट हथेली स्कैन करके कर सकते हैं.
कार्ड, मोबाइल फोन की कोई ज़रूरत नहीं होती.
चीन में पेमेंट का ये सिस्टम शुरू हुआ है.
नई दिल्ली. आज के डिजिटल दौर में कोई अपना फोन लेकर न चले, ये कहना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन फोन है तो एक बाहरी डिवाइस जिसके कहीं छूट जाने, गिर जाने का रिस्क तो होता ही है. यही हाल होता है पर्स या वॉलेट का. पर क्या हो कि रूटीन ट्रांजैक्शन के लिए आपको कैश या किसी डिवाइस या कार्ड की ज़रूरत ही न पड़े. बिल्कुल खाली हाथ आए थे हम, खाली हाथ जाएंगे वाला गाना गाते हुए कहीं पर पहुंचें, हाथ बढ़ाएं और पेमेंट डन.
यही हो रहा है चीन में. जहां WeChat पेमेंट सिस्टम से लोग अपनी हथेली स्कैन करके पेमेंट कर रहे हैं. या सबवे में एंटर कर रहे हैं. ऐपसर्कल के CEO तैन्सु येगेन ने एक वीडियो ट्वीट किया है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, “चीन में WeChat पाम पे लॉन्च हुआ है. स्कैनिंग डिवाइस बायोमेट्रिक डेटा को पढ़ता है और सामान खरीदने वाले के अकाउंट से ऑटोमैटिकली पैसे कट जाएंगे. ये सिस्टम खराब रोशनी में भी काम कर सकता है और ये हर यूजर की पाम पोजिशन को भी याद रखता है.”
वीडियो में दिख रहा है कि एक यूज़र एक पैकेट खरीद रहा है. पहले स्कैनिंग मशीन में पैकेट स्कैन होता है. इसके बाद एक व्यक्ति पेमेंट वाली मशीन में अपना हाथ स्कैन करता है और फिर पेमेंट सक्सेसफुल हो जाती है.
In China, a payment system based on a scan of the palm of WeChat Palm Pay has been launched.
The scanning device reads biometric data and automatically debits money from the buyer’s account.
The system works in poor light and even “remembers” the position of the palm of a… pic.twitter.com/KSaGsH3aDs
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) June 12, 2023
.
Tags: China, Digital payment, Tech News in hindi, Upi
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 07:30 IST






