
हाइलाइट्स
स्कोडा कोडियाक के डिमांड में भारी इजाफा हुआ है.
यह कंपनी की प्रीमियम एसयूवी है.
भारत स्कोडा का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है.
Skoda Kodiaq: बीते कुछ साल की बात करें तो भारत में हर तरह की एसयूवी कारों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है. फिर चाहे वह 7 लाख की कॉम्पैक्ट एसयूवी हो या 40 लाख कि फुल साइज एसयूवी, सभी तरह की बजट और प्रीमियम एसयूवी कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है. यही नहीं भारत के बाहर से आने वाली गाड़ियों की डिमांड में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.
हाल ही में स्कोडा ने Kodiaq एसयूवी की भारी डिमांड के वजह से भारत के हिस्से की एलोकेशन को बढ़ाने का फैसला किया है. स्कोडा ने Kodiaq SUV के अपडेटेड मॉडल को 2022 में लॉन्च किया था और इसकी सभी यूनिट्स लॉन्च के मजह कुछ सप्ताह के भीतर ही बिक गईं थीं. कंपनी ने पिछले महीने ही Kodiaq के बीएस-6 फेज-2 मॉडल को लॉन्च किया था. अब इस एसयूवी की डिलीवरी को तेज करने के लिए कंपनी बाहर से इसे इम्पोर्ट करेगी.
Skoda Kodiaq का इंजन
स्कोडा कोडियाक में कंपनी 2.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर रही है. इस इंजन लेटेस्ट बीएस6 फेज-2 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया गया है. यह इंजन 188bhp की पॉवर और 320Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी इसमें 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन का इस्तेमाल कर रही है. इसके अलावा यह एसयूवी स्टैंडर्ड तौर पर 4-व्हील ड्राइव सिस्टम से भी लैस है.
Skoda Kodia: क्या हैं फीचर्स?
स्कोडा कोडियाक के कुछ लेटेस्ट फीचर्स की बात करें, तो इसमें कंपनी डोर एज प्रोटेक्टर, रियर स्पॉइलर फिनलेट्स और दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए लाउंज स्टेप दे रही है. जहां तक इसकी कीमतों की बात है, कोडियाक को तीन ट्रिम लेवल – स्टाइल, स्पोर्टलाइन और एलएंडके में पेश किया गया है और इसकी कीमत 37.99 लाख रुपये से 41.39 लाख रुपये के बीच है. सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली के अनुसार हैं.
.
Tags: Auto News, Auto sales, Cars
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 07:30 IST






