ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में तालिबानी फ़रमान, घूमने-फिरने के लिए लगाया ड्रेस कोड

आदित्य कुमार/नोएडा. देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का एक सोसाइटी (अपार्टमेंट) अपने एक फरमान को लेकर चर्चाओं में है. ग्रेटर नोएडा के हिमसागर अपार्टमेंट के अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन (AOA) की तरफ से निवासियों के लिए एक पत्र जारी की गई है, जिसके बाद इस सोसाइटी के एओए की तुलना तालिबान से होने लगी है.

ग्रेटर नोएडा के हिमसागर अपार्टमेंट में लगभग 3,000 परिवार रहते हैं. इस सोसाइटी के एओए ने मंगलवार को एक पत्र जारी कर सोसाइटी के निवासियों को लुंगी और नाइटी पहन कर घूमने से मना किया है. लेटर में लिखा है कि आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि आप सोसाइटी में विचरण करें, तो अपने आचरण और पहनावे पर विशेष ध्यान रखे ताकि आपके व्यवहार से किसी को आपत्ति करने का मौका न मिले. आपके बालक-बालिकाएं भी आपसे सीखती हैं. अतः सभी से अनुरोध है कि लुंगी एवं नाइटी, जो कि घर का पहनावा है, इन्हें पहन कर विचरण न करें.

सोशल मीडिया में वायरल हुआ AOA का पत्र 

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

लेटर जारी होने के बाद किसी ने उसकी फ़ोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया, तब से लोग एओए के इस व्यवहार को तालिबान से जोड़ रहे हैं. गुलाम नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि देश धीरे-धीरे तालिबानीकरण की तरफ बढ़ रहा है. वहीं, अल्फा नाम के एक यूजर ने लिखा ‘तालिबान इन द हाउस’.

10 जून को जारी की गई थी सूचना

सोसाइटी की यह चिट्ठी बीते दस जून को जारी की गई थी. इसके तीन दिन बाद यानी 13 जून को किसी ने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया है. हिमसागर अपार्टमेंट के सचिव हरि प्रकाश के नाम से यह चिट्ठी जारी की गई है. न्यूज़ 18 लोकल ने एओए से बात करने के लिए उनको फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल पिक नहीं किया.

Tags: Greater noida news, Local18, Noida news, Society, Taliban, Up news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More