पूरी दुनिया ने कर लिया इस कार से किनारा, लेकिन टोयोटा ने दिखाई हिम्मत, आज इस टेक्नोलॉजी में है सबसे आगे


बता दें कि टोयोटा ग्लोबल मार्केट में अपनी एकमात्र इलेक्ट्रिक कार Toyota BZ4X की बिक्री कर रही है. हालांकि, इस कार कई बिक्री कुछ ज्यादा नहीं है और कंपनी इसके नए माॅडलों या अपग्रेड पर भी काम नहीं कर रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, टोयोटा 2025 के पहले इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन को बढ़ाने पर काम नहीं करेगी. दरअसल, टोयोटा एक एसी तकनीक पर काम कर रही है जो इलेक्ट्रिक वाहनों से ज्यादा कारगर है. (Image: Toyota)

आपको बता दें कि टोयोटा ऐसी पहली कंपनी थी जिसने 1997 में पहली इलेक्ट्रिक हाइब्रिड कार टोयोटा प्रियस (Toyota Prius) को लाॅन्च किया था. इस कार में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी लगा था. हालांकि समय के साथ टोयोटा ने अन्य कंपनियों की तरह इलेक्ट्रिक कारों को विकसित नहीं किया. (Image: Toyota) कंपनी का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य अनिश्चित है. पेट्रोल की तरह लिथियम का भंडार खत्म होने के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन मुमकिन नहीं है. ऐसे में केवल इस तकनीक पर निर्भर रहना कंपनी के लिए समय है पूंजी दोनों की बर्बादी होगी. (Image: Canva) वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, टोयोटा के प्रेजिडेंट अकीओ टोयोडा का मानना है कि दुनिया को ईंधन के किसी एक विकल्प पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. उनका कहना है कि हमें बेहतर विकल्प की तलाश करते रहना चाहिए. (Image: Canva) टोयोटा पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से हाइड्रोजन फ्यूल सेल वाहनों को विकसीत कर रही है. इसमें हाइड्रोजन फ्यूल सेल के साथ बैटरी और इलेक्ट्रिक पाॅवरट्रेन का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि कंपनी ने अब हाइड्रोजन से चलने वाले कम्बशन इंजन का खुलासा करने के बाद सभी को हैरान कर दिया है. (Image: Toyota) बताया जाता है कि टोयोटा का हाइड्रोजन कम्बशन इंजन शून्य उत्सर्जन करता है. हाइड्रोजन जलने के बाद कार से सिर्फ पानी निकलता है. अगर इस इंजन का बडे़ स्तर पर इस्तेमाल शुरू हो गया तो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वाहनों का सफाया कर सकता है. यह तकनीक हाइड्रोजन फ्यूल सेल से अलग है. इसमें सीएनजी की तरह हाइड्रोजन को सीधे इंजन में पंप किया जाता है. (Image: Toyota) टोयोटा ने इस इंजन को यामाहा मोटर के साथ मिलकर तैयार किया है. हाल ही में कंपनी ने जापान में इस इंजन का खुलासा किया. यह 5-लीटर क्षमता का वी8 इंजन है जो तकरीबन 455 Bhp का हॉर्सपॉवर और 398 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी बड़े स्तर पर इस इंजन का उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही है, जिससे इसकी लागत कम होने की उम्मीद है. (Image: Canva) फिलहाल टोयोटा अपनी हाइड्रोजन फ्यूल सेल कार Toyota Mirai को कई देशों में लॉन्च कर चुकी है. हालांकि हाइड्रोजन कारों को सफल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह ही रिफिलिंग स्टेशन बनाने की जरूरत पड़ेगी. (Image: Toyota)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More