Agriculture News: कपूरथला में किसान ने रोपा धान तो ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया कृषि विभाग, नष्ट की सारी फसल, जानें वजह


संदीप ओबरॉय
कपूरथला.
पंजाब के कपूरथला जिले में स्थित सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक के माछीजोआ गांव में एक किसान के खेत में लगी धान की फसल को कृषि विभाग ने नष्ट कर दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मच्छीजोआ के रहने वाले किसान सुरिंदर सिंह ने समय से पहले ही धान की रोपाई की थी. इसका संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग की एक टीम मंगलवार सबुह ट्रैक्टर लेकर से खेत में पहुंची और धान की फसल को नष्ट कर दिया.

इस संबंध में मौके पर मौजूद कृषि अधिकारी परमिंदर कुमार ने बताया कि धान की बिजाई को लेकर कृषि विभाग और पंजाब सरकार काफी सख्त है. कपूरथला जिले में धान की रोपाई की तारीख 19 जून से तय की गई है. अगर कोई किसान इस क्षेत्र में समय से पहले धान बोता पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

मजदूरों की कमी के चलते समय से पहले रोपा धान
वहीं किसान सुरिंदर सिंह अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए बताते हैं कि मजदूरों की कमी के कारण वह समय से पहले धान लगाने को विवश थे. उन्होंने अपील की कि सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में जल्द धान लगाने की अनुमति दी जाए.

धान रोपाई की तारीखें तय
बता दें कि पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को 4 जोन में बांटते हुए धान बुवाई के लिए अलग-अलग तारीखें तय की है. इसके अनुसार 10 जून को बार्डर पार की जमीन पर धान लगाई जाएगी. वहीं फिरोजपुर, फरदीकोट, पठानकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर, तरनतारन जिलों में 16 जून से धान की रोपाई शुरू होगी.

इसके अलावा रूपनगर, मोहाली, कपूरथला, लुधियाना, फजिल्का, बठिंडा, अमृतसर में 19 जून तो वहीं पटियाला, जालंधर, मोगा, श्री,मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, संगरूर, मालेरकोटला, मानसा, बरनाला में 21 जून से धान रोपाई की तारीख तय की है.

Tags: Farmer, Punjab news, Rice

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More