जमशेदपुर में यहां मिलते हैं…महाराष्ट्र के खास व्यंजन, चाव से खाने आते हैं लोग

आकाश कुमार/जमशेदपुर: जमशेदपुर एक ऐसा शहर है, जहां आपको भारत के हर एक राज्य का व्यंजन चखने को मिल जाएगा. चाहे वह साउथ इंडियन डिश हो, नॉर्थ इंडियन हो, चाइनीस, थाई, मंगोलियन या मुगलई डिश, यहां सभी तरह के व्यंजन आपको मिल जाएंगे. इसी कड़ी में जमशेदपुर के बिष्टुपुर में एक मराठी फैमिली लोगों को महाराष्ट्र का मसहूर वड़ा पाव, मिसल पाव, तरी पोहा, साबूदाना वड़ा, अप्पे आदि खिला रहे हैं.

यह दुकान बिस्टुपुर रोड में श्री स्नैक्स कॉर्नर के नाम से जाना जाती है, जो मृदुला के द्वारा संचालित है. मृदुला के साथ उनके बेटे आमोद, बेटी अनुश्री और पति श्रीकांत भी योगदान देते हैं. यह परिवार महाराष्ट्र के सांगली गांव का रहने वाला है और कई वर्षों से जमशेदपुर में ही रहकर महाराष्ट्रीयन खाना बना और बेच रहा है. साथ ही दिवाली और गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुरकू, लड्डू ,चनाचूर, पापड़ और मोदक भी बनाते हैं.

ये आइटम मिलते और उनके रेट
मृदुला ने बताया कि दुकान सुबह 7:30 से 10:00 तक और शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुली रहती है. जहां सुबह नाश्ता के तौर पर पोहा, तरी चना मिलता है. जिसकी कीमत ₹40 प्लेट होती है. वहीं, शाम में वड़ा पाव ₹30 पीस, बटर वड़ा पाव ₹35 पीस, चीज वड़ा पाव ₹50 पीस, मसाला वड़ा पाव ₹45 पीस, दाबेली ₹40 पीस, चीज दबेली ₹65 पीस, साबूदाना वड़ा ₹25 प्लेट, अप्पे ₹30 प्लेट, मिसल पाव ₹60 प्लेट मिलता है.

लंदन, अमेरिका भी जाते हैं मुरकू, चनाचूर
मृदुला ने बताया कि उनकी शॉप पर बनने वाले मुरकू और चनाचूर लंदन और अमेरिका में भी पार्सल होते हैं. वहीं दुकान पर नाश्ता कर रहे रोहित ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र का व्यंजन काफी पसंद है. जो कि यहां काफी टेस्टी मिलते हैं. दुकान पर साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखा जाता है. लोग बड़े चाव से यहां खाने आते हैं और घर के लोगों के लिए पार्सल भी कराते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 17:49 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More