Prevention of Nosebleed in summer dehradun doctor advice – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिना आज़मी/देहरादून.गर्मी बढ़ने के साथ-साथ इंसान के शरीर का तापमान भी बढ़ता है. कई बार तो यह गर्मी दिमाग तक पहुंच जाती है और वहीं कई लोग नाक से खून बहने यानी नकसीर फूटने से परेशान होते हैं. नाक से खून बहना मरीज को गम्भीर अवस्था तक पहुंचा सकता है. यह परेशानी आमतौर पर 13 साल तक के बच्चों में होती है लेकिन जिन लोगों को गर्मी सूट नहीं करती है, उनको भी यह दिक्कत हो जाती है. ऑफिस या बाहर कहीं रास्ते में सफर के दौरान भी ऐसा हो जाता है. ज्यादा वक्त फील्ड में गुजारने वाले लोग कैसे इससे बच सकते हैं या राहत पा सकते हैं, हम इस रिपोर्ट में आपको बताने जा रहे हैं.

देहरादून अस्पताल के ईएनटी विभाग की ओटोलर्यनोलोजी डॉ रिक्ता रॉय ने जानकारी देते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में अचानक खेलते हुए बच्चों की नाक से खून बहने लगता है या किसी भी व्यक्ति की नाक से ब्लीडिंग होने लगती है, तो इसे नकसीर फूटना या नकसीर छूटना कहते हैं.खेलते हुए बच्चे की नाक से खून आने से बच्चा और आसपास के लोग घबरा जाते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. ऐसा होने पर बच्चे को किसी वाशबेसिन के पास ले जाएं और दो उंगलियों से उसकी नाक थोड़ी देर के लिए दबा कर रखें और उसे मुंह खोलकर रखने के लिए कहें. कई बार ऐसा करने पर ब्लीडिंग बंद हो जाती है.

डॉ रिक्ता रॉय ने बताया कि अगर इतना करने पर भी ब्लीडिंग अगर बंद ना हो, तो आइस पैक नाक पर लगाने से ब्लीडिंग रुक जाती है. अगर आइस पैक से भी ब्लीडिंग न रुके, तो तुरंत मरीज को अस्पताल ले जाना चाहिए, जहां उसे ट्रीटमेंट दिया जाता है. ब्लड वेसल के डायलोइट होने से नकसीर छूटने जैसी घटनाएं होती हैं.उनका कहना है कि बच्चे नाक साफ करते हैं, तो उनकी उंगली की खरोच से भी कई बार वीसल फट जाती है, जिससे खून आने लगता है. इसलिए बच्चों को ऐसा करने से रोक लें.18 साल से 21 साल तक के युवाओं में भी नाक से ब्लीडिंग की परेशानी देखी जाती है, क्योंकि नेसोफैरिंग में गांठ होने के चलते ऐसा होता है. इसीलिए उसकी जांच और इलाज करवाना बेहद जरूरी है क्योंकि कई बार यह बहुत गंभीर स्थिति पैदा कर देता है.

Tags: Dehradun news, Local18, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें