गांव में 10 फीट लंबे अजगर को देख मचा हड़कंप, नेवले को पकड़कर बैठा था, हमला भी किया


सिद्धांत राज/मुंगेर. जिला के टेटिया बम्बर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोढ़िया गांव के समीप बगरा नदी के किनारे विशाल अजगर पर किसी ग्रामीण की नजर पड़ी. इसके बाद उसने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को भी इकट्ठा कर लिया. लोगों की भीड़ देखकर अजगर ने हमला करना शुरू कर दिया.

लोगों ने उसे काबू में करने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो पा रहे थे.  इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई. हालांकि, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम के आने से पहले ही विशाल अजगर को पकड़ लिया था. इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

नेवला को मुंह में दबा रखा था अजगर
ग्रामीण रामबरन यादव ने बताया कि सुबह गांव के लोगों ने एक विशालकाय अजगर को देखा. जब करीब जाकर देखा को अजगर ने नेवला का पकड़ रखा था. शोर मचाकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. इसके बाद इलाके के लोग देखने के लिए पहुंचने लगे. हालांकि ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर डलिया में रख दिया और डलिया को नेट से बंद कर दिया ताकि वह भाग न सके. फिर इसकी जानकारी वन विभाग के रेंजर को दी गई.

10 फीट है अजगर की लंबाई
रेंजर रॉबिन आनंद ने बताया कि ग्रामीणों ने उनको सूचना दी कि उन्होंने अजगर पकड़ लिया है. तब उनसे अजगर को सुरक्षित रखने का आग्रह किया गया. वन विभाग की टीम ने फिर वहां पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कर लिया. बताया कि अजगर की लंबाई लगभग 10 फीट के आसपास है.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 00:11 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More