वॉयस फ्रॉम द ग्राउंड के हीरो हितेश कुमार ने शेयर किए लाइफ मंत्रा, यंगस्टर्स को दिए जरूरी टिप्स


गुरुग्रामः हरियाणा में लाइफ स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए ब्रेकथ्रू ने, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और क्वेस्ट एलायंस के साथ मिलकर “वॉयस फ्रॉम द ग्राउंड” ट्रैक के तहत काम कर रहा है. भारत जैसे देश में जहां अधिकांश आबादी युवा है, द लाइफ स्किल्स कोलैबोरेटिव (एलएससी) युवाओं, माता-पिता और शिक्षकों के साथ जीवन कौशल पर उनकी समझ बनाने और जागरूकता लाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है. एलएससी इन सभी स्टेकहोल्डर्स की जरूरतों और आकांक्षाओं को समझने का प्रयास कर रहा है.

चीफ गेस्ट हितेश कुमार, आईएएस, अतिरिक्त उपायुक्त, गुरुग्राम ने कहा, “इकीसवीं सदी की चुनौतियों का सफलता पूर्ण सामना करने के लिए जीवन कौशल सीखना बेहद जरूरी है, इसके लिए लाइफ स्किल को क्लास तक सीमित न रखकर जीवन के हर क्षेत्र में अपनाये जाने की आवश्यकता है”.

द लाइफ स्किल्स कोलैबोरेटिव (एलएससी) देश के 18 संगठनों का समहू है ,जो भारत में जीवन कौशल (लाइफ स्किल्स) शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है. यह समूह भारत के युवाओं के लिए जीवन कौशल पर ध्यान केंद्रित करता है ताकि वे अपने जीवन को सकारात्मक रूप से विकसित कर सकें और अपने जीवन के लक्ष्य को सफ़लतपूर्वक प्राप्त कर सकें.

इसी प्रयास के तहत गुरुग्राम में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें 2021-22 में, लाइफ स्किल्स कोलैबोरेटिव द्वारा भारत की 7 भाषाओं में 11 राज्यों के 25,000 से अधिक स्टेकहोल्डर्स पर किए गए सर्वे के रिजल्ट का शेयर किया गया और इसी सर्वे/स्टडी के नतीजों पर गहन विचार विमर्श के लिए इस सेमिनार में विभन्न शिक्षविद, सामाजिक कार्यकर्त्ता के साथ साथ विभन्न सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीजेएम अरविन्द कुमार बंसल ने करी.

इस सर्वे के अध्ययन से एक महत्वपूर्ण जानकारी यह सामने आई कि युवा अपने जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने में लाइफ स्किल के महत्व को समझते हैं. एक महत्वपूर्ण फैक्ट यह है कि स्कूली शिक्षा का जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है , इसलिए स्कूली शिक्षकों को अपने छात्रों के साथ जीवन कौशल पाठ्यक्रम को लागू करने लिए प्रयासरत रहना चाहिए.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More